गोरखपुर

यूपी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम

  पुलिस प्र्रशासन को लगातार मिल रही है मनबढ़ों और अपराधियों से चुनौती

2 min read
यूपी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम

गोरखपुर में मनबढ़ई और अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के इकबाल को लगातार चुनौती देते हुए कानून-व्यवस्था संग खिलवाड़ कर रहे। देर रात में मामूली विवाद में एक युवक को ढाबा पर मार-मारकर अधमरा कर दिया गया। मनबढ़ इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिए। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल काॅलेज में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। इस हत्याकांड से गुस्साएं लोगों ने रात में ही हंगामा किया। मंगलवार को शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों को मनाने के लिए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, इस विरोध की वजह से कई किलोमीटर जाम लगा रहा।
गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र के रानीडीहा चैराहा पर एक ढाबा है। ढाबा पर देर रात तक लोग खाने पीने के लिए जुटते हैं। इस ढाबे पर सोम की मध्यरात्रि में खाना खाने के लिए विजय यादव नामक 24 साल का युवक गया हुआ था। खाना खाने के दौरान उसकी किसी बात को लेकर उसका ढाबा मालिक से कहासुनी होने लगा। विवाद बढ़ता गया। इस विवाद में ढाबा मालिक और उसके साथी युवक की पिटाई करने लगे। इन मनबढ़ों ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद भी इनको दया नहीं आई। इन लोगों ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया।

इलाज के लिए युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर लखनउ रेफर कर दिया गया। लेकिन लखनउ जाने के पहले ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजन और क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो उठे। लोग हंगामा करने लगे। देर रात में लोगों को पुलिस-प्रशासन ने समझा कर शांत कराया।
मंगलवार की सुबह परिजन के साथ क्षेत्र के लोग गोरखपुर राजमार्ग को जाम कर दिया। शव रखकर जाम कर लोग हंगामा करने लगे। करीब ढाई घंटे तक लोग जाम लगाए रहे। सूचना पाकर मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस व प्रशासन के लोग आक्रोशित लोगों को समझाने लगे। काफी मान मनौव्वल के बाद लोग मानें तब जाम जाकर खुलवाया जा सका।

ये भी पढ़ें

पूर्व मंत्री कलराज मिश्र की जगह इस नेता को टिकट देगी बीजेपी, जनसंघ से भी रहा है नाता

ये भी पढ़ें

भगवाधारी को पिस्टल के साथ दिखाया गया था ‘जिला गोरखपुर’ फिल्म मेंं, डाॅयरेक्टर ने इस वजह से किया फिल्म बंद
Published on:
31 Jul 2018 03:06 pm
Also Read
View All
गोरखपुर में ₹4000 करोड़ की लागत से बनेगा एविएशन फ्यूल प्लांट, युवाओं को मिलेगा रोजगार, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मिलेगी मजबूती

अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तैयार: जवानों ने मॉक ड्रिल में बहाया पसीना, दंगाइयों को काबू करने की ट्रेनिंग ली

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए 3 किशोर डूबे, देर शाम बरामद हुए शव

SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले