11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवाधारी को पिस्टल के साथ दिखाया गया था ‘जिला गोरखपुर’ फिल्म मेंं, डाॅयरेक्टर ने इस वजह से किया फिल्म बंद

फिल्म के पोस्टर का फस्र्ट लुक जारी होते ही बावेला

2 min read
Google source verification
Zila gorakhpur

भगवाधारी को पिस्टल के साथ दिखाया गया था 'जिला गोरखपुर' फिल्म मेंं, डाॅयरेक्टर ने इस वजह से किया फिल्म बंद

जिला गोरखपुर फिल्म बनने के पहले ही डिब्बा बंद होने जा रह है। फिल्म के पोस्टर का फस्र्ट लुक जारी होते ही बावेला खड़ा हो गया था। फिल्म का स्क्रिप्ट जाने बगैर फिल्म मेकर विनोद तिवारी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे थे। उनको भद्दी-भद्दी गालियां मिल रही थी।
जबकि एक दिन पहले रविवार को फिल्म जिला गोरखपुर के बारे में हो रही चर्चाओं के संबंध में पत्रिका ने इस फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद तिवारी से बातचीत की उन्होंने साफ तौर पर खारिज किया कि यह फिल्म योगी आदित्यनाथ की बायोपिक है।
फिल्म मेकर विनोद तिवारी ने घोषणा की है कि फिल्म जिला गोरखपुर बनने के पहले ही सोशल मीडिया पर समीक्षा होने लगी। बिना जाने ही इस फिल्म के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। इन कयासों की वजह से तमाम लोगों की भावनाएं आहत हो रही। उन्होंने बताया कि फिल्म बनाने का उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना या द्वेश फैलाना नहीं है। इसलिए इस फिल्म प्रोजेक्ट को बंद करने जा रहा हूं।
पहले ही बता चुके हैं कि यह सीएम योगी की बायोपिक नहीं

पत्रिका को दिए गए एक इंटरव्यू में विनोद तिवारी ने साफ तौर पर कहा था कि इस फिल्म का योगी आदित्यनाथ से कोई लेना देना नहीं है। बिना जाने की कुछ लोग इस फिल्म को लेकर कयास लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बायोपिक बनाने के लिए उस व्यक्ति की इजाजत ली जाती है, बिना इजाजत के कोई बायोपिक नहीं बनाई जाती और फिल्म के संबंध में उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत ही नहीं हुई। वह कहते हैं कि इस फिल्म को विवादित करने के लिए कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं और बिना सोचे-समझे जाने लिखे जा रहे हैं।

इसलिए हो रहा था विवाद

बता दें कि नास्ट्रम एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जिला गोरखपुर को बनाया जा रहा है। इस फिल्म को विनोद तिवारी प्रोड्यूस कर रहे हैं। दो दिन पहले इसका फस्र्ट लुक पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर में एक भगवाधारी को हाथों में पिस्टल लिए दिखाया गया है। एक शहर को उंचाई से देख रहे संत के पास एक गाय भी बैैठी हुई दिख रही है।
पोस्टर जारी होते ही तरह-तरह की कयासबाजी भी अभी तक जारी है। कोई इसे योगी आदित्यनाथ की बायोपिक कह रहा तो कोई इस फिल्म को योगी आदित्यनाथ को विलेन के कैरेक्टर में दिखाए जाने की बात कह रहा। हालांकि, पोस्टर जारी होने के बाद सिर्फ और सिर्फ अनुमान ही लगाया जा रहा है जिसे फिल्म मेकर ने विराम लगा दिया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग