गोरखपुर

कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा, क्या 2007 के सांप्रदायिक बवाल के आरोपियों से भी होगी वसूली

CAA NRC protest

less than 1 minute read
Nationalist Congress Party Newly appointed state president,Nationalist Congress Party Newly appointed state president,congress ajai kumar lallu

गोरखपुर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान बवाल के आरोपियों से मिलने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे। आरोपियों के परिवारीजन से मुलाकात कर जानकारी लेने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पुलिसवालों ने निर्दोष लोगों को जबरन जेल भेज दिया। दूध, सब्‍जी लेने और दुकानों पर बैठे लोगों को जेल भेज दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने पूरी घटना की न्‍यायायिक जांच की मांग की है।

विधायक लल्‍लू ने कहा कि सरकार निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने का काम क्‍यों कर रही है। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का संवैधानिक तरीके से विरोध करना गलत नहीं है। कांग्रेस निर्दोष लोगों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कि भाजपा ने सुनियोजित तरीके से इस तरह के उपद्रव को पूरे प्रदेश में फैलाने का काम किया है। इस घटना की न्‍यायिक जांच और मृत लोगों के परिजनों को 25 लाख और घायलों को 10 लाख रुपए सहायता मिलनी चाहिए। साथ ही निर्दोष लोगों को छोड़ा जाना चाहिए।
लल्‍लू ने कहा कि 2007 की घटना याद है। गोरखपुर से लेकर बलिया तक आगजनी हुई थी। क्‍या उस समय के हिंसा में लिप्‍त लोगों से भी रुपये वसूल किए जाएंगे। 2002 में कुशीनगर में भी हुआ था। क्‍या उनसे भी संपत्ति लेकर वसूली किया जाएगा। ये सरकार प्रायोजित तरीके से हिंसा करा रही है। ये स्‍पष्‍ट हो चुका है कि साजिश कौन कर रहा है, सरकार को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

Published on:
25 Dec 2019 03:45 pm
Also Read
View All
गोरखपुर में हॉस्पिटल पर किडनी निकालने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा…बोले, सिर में चोट फिर पेट का आपरेशन क्यों ?

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

बचा लो मां…मैने जहर खा लिया है, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने किया सुसाइड…मेंहदी लगे हाथों से दुल्हन ने तोड़ी चूड़ियां

गोरखपुर में बच्चे के गले के आर-पार हुआ पिलर का सरिया, पतंग उड़ाते समय छत से गिरा…परिजन हुए बदहवास