गोरखपुर

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के काफिले की गाड़ियां टकराई, पांच घायल

हिमाचल राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल को रिसीव करने जा रही फ्लीट की गाड़ियां आपस में टकराई जिससे शामिल मेडिकल स्टाफ घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

less than 1 minute read
Aug 28, 2025
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया , राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल

बुधवार की शाम चार बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की सुरक्षा में जा रहीं फ्लीट की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में एम्बुलेंस में सवार तीन डॉक्टरों समेत पांच मेडिकल स्टाफ को हल्की चोटें आईं, मौजूद फार्मासिस्ट के सीने में चोट लगने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

गोंडा- अयोध्या रेल खंड पर मिला ट्रक ड्राइवर का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

जानवर को बचाने के चक्कर में राज्यपाल के फ्लीट की गाड़ियां टकराई

फ्लीट में गाड़ियां टकराने से प्रशासन में हड़कंप मच गया, दूसरे वाहनों का इंतजाम कर राज्यपाल की अगवानी में फ्लीट रवाना की गई। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला बुधवार को सड़क मार्ग से लखनऊ से गोरखपुर आ रहे थे। एंबुलेंस और फ्लीट की दूसरी गाड़ियां लिंक एक्सप्रेस-वे से कम्हरिया घाट के पास उन्हें रिसीव करने जा रही थीं। बेलघाट क्षेत्र में सड़क पर जानवर आ गए। उसे बचाने के प्रयास में फ्लीट में आगे चल रही पुलिस की स्कार्पियो ने ब्रेक लगाया।

पांच मेडिकल स्टाफ घायल, फार्मासिस्ट को लगी सीने में चोट

अचानक ब्रेक लगने से इससे उसके पीछे चल रही एंबुलेंस और एक अन्य गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस में सवार सीएचसी चरगांवा के फिजीशियन डॉ. प्रफुल्ल राय, जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. आरके सिंह, एनेस्थीसिया के डॉ. आरबी यादव, महिला अस्पताल के फार्मासिस्ट अयोध्या प्रसाद और एलटी चंद्रभान को चोटें आईं। अयोध्या प्रसाद को सीने में चोट लग गई जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद जिला अस्पताल से दूसरी एएलएस एम्बुलेंस भेजी गई। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि गाड़ियों की आपस में टक्कर हुई थी।

ये भी पढ़ें

शिव बन कर नाच रहे युवक की करंट लगने से मौत, डोल मेले में अफरा तफरी…परिजनों में मचा कोहराम

Published on:
28 Aug 2025 04:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर