12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिव बन कर नाच रहे युवक की करंट लगने से मौत, डोल मेले में अफरा तफरी…परिजनों में मचा कोहराम

जिले के कसया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के रहने वाले मृतक रामबहाल डोल मेला में शंकर भगवान बने हुए थे। रामबहाल डोल मेले में शंकर भगवान बनकर डीजे के साथ निकले थे इस दौरान वो अचेत होकर अचानक से गिर गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, kushinagar

फोटो सोर्स: पत्रिका, डोल मेले में युवक की करंट लगने से मौत

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा हो गया यहां डोल मेले में ट्रैक्टर ट्रॉली पर झांकी निकाली जा रही थी। इस दौरान एक युवक शिव की भूमिका में नाच रहा था तभी लोहे की पाइप में करंट पास होते ही वह गिरकर अचेत हो गया। यह घटना बुधवार रात तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले का है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर मेले में तैनात पुलिसकर्मी तत्काल उसे तमकुहीराज सीएचसी लेकर गए, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

डोल मेले में ट्रैक्टर ट्रॉली पर करंट आने से युवक की मौत

जानकारी के मुताबिक बेलवा निवासी रामबहाल पुत्र गिरधारी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गड़बकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए वह हरिओम हिंदुस्तानी आर्केस्ट्रा ग्रुप में भी काम करने लगा। बुधवार को डोल मेले में छत्रपति शिवाजी महाराज अखाड़ा की ओर से झांकी निकाली गई थी। जिसमें वह भगवान शिव बना था। ट्रैक्टर ट्रॉली पर बंधे लोहे के पाइप पर बैठ गया। करंट लगने से अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई, मंच पर खड़े अखाड़े के अन्य सदस्य ये देखकर उसे करंट से छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

एसडीएम करेंगी जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कारवाई

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आकांक्षा मिश्रा अस्पताल पहुंचीं। थाना इंचार्ज तमकुहीराज सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि कलाकार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चल पाएगा। एसडीएम ने कहा कि जिन अखाड़ों ने बिना परमिशन डोल निकाला है, उनकी भी जांच की जा रही है, मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।