गोरखपुर

क्या मिल पाएगा मृत शिक्षक को न्याय… फरार BSA अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, सत्ता का संरक्षण या कुछ और ?

कुशीनगर जिले के हरैया बुजुर्ग निवासी कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद वेतन बहाली न होने और लगातार प्रताड़ना से आहत होकर उन्होंने 21 फरवरी की सुबह अपने आवास में फंदे पर लटककर जान दे दी थी।

2 min read
Apr 07, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, फरार BSA और लिपिक

देवरिया के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में फरार चल रही देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह के खिलाफ पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

आजमगढ़ में पैसेंजर ट्रेन डिरेल करने की कोशिश, पटरी पर रखा लोहे का एंगल, टला बड़ा हादसा

पुलिस की चार टीमें लगी, अभी भी गिरफ्त से दूर

इसके अलावा न्यायालय ने दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी कर दिया है, लेकिन इन सबके बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस की चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, मगर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। अब पुलिस आरोपितों की संपत्ति को कुर्क कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

मृत शिक्षक की पत्नी की तहरीर पर लिखा गया था मुकदमा

मरने से पहले उन्होंने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा और एक वीडियो बनाया, जिसमें बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यायक अनिरुद्ध सिंह पर नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये की मांग और लगातार उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगाए थे। पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

बीएसए और लिपिक पर 25-25 हजार का इनाम

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया था, लेकिन तब से दोनों फरार हैं। एसएसपी डा. कौस्तुभ ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए पहले 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में पुलिस की विफलता को देखते हुए इनाम की राशि बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये कर दी गई।

पुलिस कर रही है कुर्की की तैयारी

इसके अलावा सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह की अर्जी पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी कर दिया है। पुलिस की चार टीमें देवरिया, बलिया, लखनऊ और प्रयागराज में लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है,बीएसए व लिपिक की तलाश चल रही है।

ये भी पढ़ें

अमरोहा में मां ही बनी बेटी की सौदेबाज, वीडियो बनाकर अस्पताल संचालक से करवाती रही दुष्कर्म

Published on:
07 Apr 2026 02:50 pm
Also Read
View All