
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, बस और ट्रेलर में भिड़ंत
बुधवार की सुबह चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खुर्द में गोरखपुर से देवरिया जा रहे तेज रफ्तार बस की ट्रेलर से भिड़ंत हो गई, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज अनुबंधित बस ने सड़क किनारे गिट्टी लदी ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दिया।
बस में करीब 35 से ज्यादा यात्री सवार थे, घटना के बाद भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। दुर्घटना में आगे बैठी महिला शिक्षक सरोज और उनके साथ लगभग 6 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सरोज को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें लगीं।
दुर्घटना के बाद भारी भीड़ जुट गई और घायलों को बस से निकालने में लग गई। घायल शिक्षिका को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, बाकी यात्री को गंभीर चोट न लगने से वो अपने घर चले गए। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर बस खड़ी रहने से यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने बस और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।
चौरीचौरा थानाक्षेत्र में ही मंगलवार को भी सुबह सड़क हादसे में शिक्षक नरेंद्र भारती गंभीर रूप से घायल हो गए। वह गोरखपुर से स्कूटी से गौरी बाजार स्थित विद्यालय में पढ़ाने जा रहे थे। बताया जाता है कि जिओ पेट्रोल पंप, चौरीचौरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमहा भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया। नरेंद्र भारती गौरी बाजार स्थित कंपोजिट स्कूल विनायक में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। इधर, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
Published on:
08 Apr 2026 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
