
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, बिरयानी में निकला काकरोच
गोरखपुर में बुधवार शाम को एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां एक बड़े रेस्टोरेंट की बिरयानी में कॉकरोच निकलने का वीडियो सामने आया है। मामला तब उजागिर हुआ जब एक युवक अपने परिवार के साथ सिटी मॉल स्थित बारबेक्यू रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी मना रहा था। इसी दौरान जब सभी लोग खाना खा रहे थे, तभी उनकी बिरयानी में कॉकरोच दिखाई दिया।
यह देखकर रेस्टोरेंट में मौजूद लोग खाना छोड़ दिए, नाराज ग्राहकों ने मामले की शिकायत खाद्य विभाग से की। सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम होटल पहुंची और जांच शुरू की। निरीक्षण के दौरान किचन और परिसर में कॉकरोच घूमते हुए भी दिखाई दिए। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट को बंद करा दिया।
जानकारी के मुताबिक पीपीगंज निवासी सचिन वर्मा के बेटे का बुधवार को जन्मदिन था। बेटे के जन्मदिन के मौके पर सचिन अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को पार्टी देने के लिए गोरखपुर गए। शाम को उन्होंने बारबेक्यू नेशन रेस्टोरेंट में बर्थडे सेलिब्रेशन रखा। कुछ देर बाद सभी लोग खाना खाने लगे। इसी दौरान सचिन के दोस्त अमरपाल रावत की नॉनवेज बिरयानी में मरा हुआ काकरोच मिला।
जैसे ही ग्राहकों ने बिरयानी में काकरोच दिखते ही टेबल पर मौजूद लोगों ने हंगामे करते हुए होटल मैनेजर से शिकायत की। इस मामले में रेस्टोरेंट के मैनेजर दिलीप कुमार ने कहा- हम लोग साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। यह पता नहीं कहां से गलती से आ गया। समझ नहीं आ रहा कि कैसे खाने में कॉकरोच निकल आया। घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम होटल पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान काकरोच मिले खाने का सैंपल लिया गया।
टीम ने किचन का निरीक्षण किया और स्टॉक में रखे खाने-पीने के सामान की एक्सपायरी डेट भी चेक की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संदिग्ध नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान रेस्टोरेंट में गंदगी भी पाई गई, रेस्टोरेंट को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
Published on:
09 Apr 2026 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
