गोरखपुर

अपने से आधी उम्र के देवर पर आया दिल, इस तरह किया शादी के लिए राजी

महिला के पति की मौत के वक्त व्यस्क भी नहीं था देवर

2 min read
देवर और दोस्त ने भाभी को पहले दी शानदार पार्टी, फिर घर में घुसकर...

कहते हैं प्रेम में न उम्र की कोई सीमा होती है न ही जाति-संप्र्रदाय का कोई बंधन। गोरखपुर के एक गांव में ऐसा ही मामला सामने आया है जहां दो बच्चों की मां एक विधवा को अपने से आधी उम्र के देवर से प्यार हो गया। इकतरफा प्यार में महिला ने देवर से शादी करने की ठान ली। जब देवर ने शादी करने से मना कर दिया तो मामला गांव-समाज तक पहुंचा। गांव की पंचायत जब निर्णय महिला के पक्ष में न दे सकी तो थाने में महिला ने पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। महिला तबतक थाने से नहीं हटी और कार्रवाई के लिए जमी रही जबतक देवर ने शादी को हां नहीं कर दी। तय हुआ कि अगले लगन में दोनों की शादी होगी।
गोरखपुर के एक गांव में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है। उसकी बड़ी संतान की उम्र तेरह-चैदह साल है तो दूसरे की करीब छह साल। गांववालों के मुताबिक महिला के पति की मौत करीब चार-पांच साल पहले हुई थी। पति की मौत के बाद महिला किसी तरह बच्चों के साथ गुजर बसर कर रही थी। उसका देवर भी वहीं रहता था। महिला की उम्र से आधा से भी कम उम्र का देवर है।
बताया जा रहा कि समय के साथ महिला का अपने देवर पर दिल आ गया। महिला के अनुसार दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां भी बढ़ने लगी। वयस्क देवर से उसके संबंध भी बन गए। दोनों के बीच संबंध बनने के बाद महिला ने देवर से शादी का दबाव बनाया। लेकिन देवर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। दोनों में कहासुनी हुई और बातचीत भी बंद हो गई। लेकिन महिला शादी पर अड़ी रही। मामला पंचायत तक पहुंचा। लोगों ने देवर की बेहद कम उम्र को देखते हुए महिला को समझाया। पंचायत में पुलिस भी पहुंची। सबने समझाने का प्र्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। कोई निर्णय नहीं होने पर महिला ने पुलिस थाने में एप्लीकेशन दे दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। महिला शादी की बात पर अड़ी रही और थाने में ही हंगामा शुरू कर दिया। थाने में काफी लोग एकत्र हो गए। महिला थाने में चल रहे इस हाईवोल्टेज ड्रामा से पुलिस को भी परेशानी होने लगी। फिर दोनों को बैठाकर समझौता कराया गया। महिला की जिद के आगे देवर को झुकना पड़ा। उसने शादी के लिए हामी भर दी। फिर तय हुआ कि लगन देखकर दोनों की शादी होगी। पुलिस में लिखित हुआ तब मामला शांत हुआ।

ये भी पढ़ें

यूजीसी के पत्र का हवाला देकर नियुक्ति रोकने की मांग करने पर दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस
Updated on:
30 Jul 2018 03:19 am
Published on:
30 Jul 2018 07:07 am
Also Read
View All
गोरखपुर में ₹4000 करोड़ की लागत से बनेगा एविएशन फ्यूल प्लांट, युवाओं को मिलेगा रोजगार, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मिलेगी मजबूती

अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तैयार: जवानों ने मॉक ड्रिल में बहाया पसीना, दंगाइयों को काबू करने की ट्रेनिंग ली

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए 3 किशोर डूबे, देर शाम बरामद हुए शव

SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले