गोरखपुर

गोरखपुर में महिला की गला रेत कर हत्या, आरोपी फरार, शव रखकर परिजनों का हंगामा

गोरखपुर मे बुधवार की शाम सात बजे वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

2 min read
Apr 02, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, विवाहिता का गला रेता

गोरखपुर में गगहा थानाक्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार में बुधवार की रात एक युवक ने महिला की गला रेत कर हत्या कर दिया। घटना के समय महिला अपने छत पर टहल रही थी, तभी बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते आरोपी छत पर चढ़ा और चाकू से गला रेत दिया, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला की खून से सनी लाश देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें

पांच बच्चों की मां 13 साल छोटे प्रेमी के साथ हुई फरार आंगन में बिलख रहा 2 साल का मासूम… पति ने बयां किया पूरी सच्चाई

अस्पताल में महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

आनन-फानन में परिजन घायल महिला को हॉस्पिटल ले कर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को रखकर हंगामा किया और आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का लिखित आश्वाशन दिया। तब जाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों के मुताबिक हत्यारा मृतका के देवर का दोस्त है, ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया।

छत पर टहल रही थी महिला, युवक ने गला रेता

जानकारी के मुताबिक गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार की रहने वाली खुशबू की बुधवार देर शाम हत्या कर दी गई। मृतका के ससुर प्रकाश ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहू खुशबू शाम को छत पर टहल रही थी। इसी बीच घर के बाहर लगी सीढ़ी से आरोपी सीताराम छत पर चढ़ गया।महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले उसने चाकू से उसका गला रेत दिया और फरार हो गया।

महिला को खून से लथपथ देख परिजन बदहवास

आसपास के लोग अपने छत से यह देख कर शोर मचाए और तुरंत इसकी सूचना ससुर और देवर को दिए। जैसे ही घर वालों को मालूम चला वे छत पर भागे और देखे कि खुशबू खून से लथपथ गिरी पड़ी है। यह देखते ही देवर और ससुर बदहवास हो गए, तब तक आसपास के लोग भी भारी संख्या में जुट गए। आनन-फानन में खुशबू को गगहा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को समझा बुझ कर पीएम के लिए भेजा गया शव

परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को कहा। उसी समय परिजन विरोध करने लगे। और मांग की कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता है। तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे। बहुत देर तक समझाने के बाद और सीओ गोला दरवेश कुमार के लिखित आश्वासन देने के बाद वे लोग माने। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शादी के बाद पति कमाने निकला दुबई

जानकारी के मुताबिक खुशबू का मायका बांसगांव थाना के लाहीडाड़ी में है। चार साल पहले उसकी शादी गजपुर निवासी उपेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद उपेंद्र कमाने दुबई चला गया। घर में सिर्फ खुशबू, उसके ससुर प्रकाश और देवर जितेंद्र रहते थे। SP दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि ससुर की तहरीर पर आरोपी सिताराम के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज से उसकी पहचान भी कर ली गई है।

ये भी पढ़ें

मुरादाबाद में खूंखार शूटर का खेल खत्म: 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला 50 हजार का इनामी एनकाउंटर में ढेर!
Updated on:
04 Apr 2026 03:35 pm
Published on:
02 Apr 2026 08:19 am
Also Read
View All
SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले

मामा-भांजा चोर गैंग का पर्दाफाश: सरकारी स्कूलों को बनाते थे निशाना, 5 खरीददारों समेत 9 शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर में 25 केंद्रों पर UPSC प्रीलिम्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, चौकन्ने रहे प्रशासनिक अधिकारी

गोरखपुर में सौतेली बेटी को ही लेकर भाग गया पिता, लिव इन में रहने वाली महिला ने पुलिस से लगाई गुहार