गोरखपुर

100 कलाकारों ने शहर के सात हिस्सों में धरती माता का श्रृंगार कर दिया धरा को बचाने का संदेश

विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित हुए भू-अलंकरण कार्यक्रम

2 min read
earth day

गोरखपुर। पृथ्वी दिवस के अवसर पर संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत की ओर से भू अलंकरण दिवस मनाया गया। शहर के 7 प्रमुख स्थानों व चैराहों पर करीब 100 कलाकारों ने आकर्षक रंगोली सजाई।
रविवार की सुबह कलाकारों की टोलियां अलग-अलग स्थानों पर अबीर गुलाल और रंगोली के तमाम साजो सामान से लैश होकर अपने अपने चिंहित जगहों पर पहुंच गईं। वहां पहुंच कर इन कलाकारों ने धरती मां का श्रृंगार करते हुए मनमोहक रंगोली बनाईं। रंगोली के माध्यम से संदेश दिया कि धरा के क्षरण को रोकने के लिए हमे आगे आना होगा, अन्यथा धरती माता हमें कभी माफ नहीं करेगी।
गोरखनाथ मंदिर मुख्य परिसर, पैडलेगंज, चेतना तिराहा गोलघर, जैमिनी पैराडाइस, रेलवे स्टेशन, मुख्य द्वार मेडिकल कॉलेज पर कलाकारों ने रंगोली सजाई।
इस आयोजन में मनीष, विनीता गुप्ता, अनु शुक्ला, श्वेता वर्मा, डॉ रेखा रानी, संदीप श्रीवास्तव, नेहा, संतोष, सुनील, अजय आदि ने विशेष सहयोग किया।
दूसरे सत्र में शाम को तारामंडल स्थिति नौका विहार पर इन्हीं कलाकारों द्वारा रंगोली सजाई गई।

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया

भारतीय नववर्ष के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता नदी संरक्षण विषय पर बनाये गये चित्रों के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ वर्ग में गोरखपुर विश्वविद्यालय की कामनी कुमारी प्रथम, नवाब अहमद द्वितीय, पूजा गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा 9 से 12 के वर्ग में अभिषेक चक्रवर्ती प्रथम, श्रेया श्रीवास्तव द्वितीय, देवाशीष गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य कक्षा 6 से 8 तक के वर्ग की प्रतियोगिता में सिद्धार्थ गुप्ता प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय, निष्ठा तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्राइमरी वर्ग में आदित्य सिंह प्रथम, नीरज कसौधन द्वितीय एवं सूरज निषाद तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने स्कूलों का मान बढ़ाया।
संस्कार भारती के संस्थापक सदस्य वीरेंद्र गुप्ता ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि धरती क्षरण को रोकने की जरूरत है। प्रांतीय महामंत्री आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि हमें सिर्फ दिवसों में बंधकर नहीं रहना चाहिए धरती को हम माता भी कहते हैं यह हमारा दायित्व है कि उसकी रक्षा हमें ही करना है।
प्रान्त कोषाध्यक्ष डॉक्टर वीके सिंह, महानगर अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव, महामंत्री अजीत प्रताप सिंह एवं भू अलंकरण प्रमुख प्रांत डॉ. भारत भूषण ने भी संबोधित किया।
अतिथियों का परिचय एवं स्वागत महानगर अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव ने किया। जबकि महामंत्री अजीत ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रेमनाथ ने किया। इस दौरान रीना जायसवाल, विनीता गुप्ता, डॉ रेखा रानी शर्मा, गायत्री रत्ना, कन्हैया , जितेंद्र द्विवेदी, रेनू लता सिंह, विश्व मोहन तिवारी, डॉ आर्येन्दु द्विवेदी, अमरनाथ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Updated on:
23 Apr 2018 03:22 am
Published on:
23 Apr 2018 07:07 am