गोरखपुर

Fitness Challenge भावी इंजीनियर्स ने इस तरह दिया चैलेंज

एमएमएमयूटी की आफिशियल फेसबुक साइट पर पूरे दिन योग चैलेंज कैंपेन को चलाया गया

less than 1 minute read
Yoga Challenge
Fitness Challenge भावी इंजीनियर्स ने इस तरह दिया चैलेंज

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गढ़े जा रहे भविष्य के इंजीनियरों ने पीएम मोदी के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करते हुए तमाम लोगों को हैरान कर दिया। भावी इंजीनियरों ने विविध आसनों को कर खुद ही चैलेंज दे डाली। आलम यह कि विवि की अधिकारिक सोशल मीडिया पेज/फेसबुक पेज पर विश्व योग दिवस के दौरान छात्र तरह-तरह के आसन का लाइव प्रसारण कर चैलेंज देते रहे।
विश्व योग दिवस के अवसर पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ‘दी सोशल इंजीनियरिंग बोर्ड‘ की ओर से आॅनलाइन योगा चैलेंज का आयोजन किया गया। कैंपेन दिन भर चलता रहा और भावी इंजीनियर्स इसमें प्रतिभाग कर चैलेंज स्वीकारने के बाद चैलेंज देते रहे। कैंपस के छात्रों शुभम पाठक, रितिक सिंह, आयुष पांडेय, अखंड प्रकाश मिश्रा, अभिनव मिश्रा, रजत आदि ने योग कर चैलेंज को स्वीकारा और अपने योगासन का फेसबुक लाइव भी किया।
बोर्ड से जुड़े छात्रों का कहना है कि इस चैलेंज में योग करते हुए फोटो व वीडियो विवि की दी सोशल इंजीनियरिंग बोर्ड की आफिशियल फेसबुक पेज पर लाइव किया गया। इस चैलेंज का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग करने को प्रेरित करना और इसके प्रति जागरूकता है। छात्रों ने स्वस्थ जीवन के लिए योग करने का संकल्प भी लिया।

Updated on:
22 Jun 2018 04:25 am
Published on:
22 Jun 2018 08:08 am