27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर
International Yoga Day सीएम के शहर में पूरे दिन योग का रहा पूरे दिन योग
Play video

International Yoga Day सीएम के शहर में पूरे दिन योग का रहा पूरे दिन योग

गोरखपुर में दर्जनों जगहों पर योग शिविर आयोजित कर लोगों ने योग दिवस मनाया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 21 Jun 2018, 5:52 PM IST

अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिला पूरी तरह योगभ्यास में रमा रहा। भोर से ही जिले के विभिन्न कोनों में योग शिविरों का आयोजन किया गया। योग करने और उसकी सेल्फी फेसबुक या अन्य सोशल प्लेटफार्म पर सुबह से ही वायरल रही।
गोरखपुर में योग कार्यक्रम का मुख्य आयोजन शहर के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि में किया गया। विवि प्रांगण में किए गए इस आयोजन में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, यूपी के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह समेत जिले व मंडल मुख्यालय के आला अफसरों के साथ विवि के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के सिंचाई/सिंचाई (यांत्रिक) मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि नियमित योग अभ्यास के द्वारा सभी स्वास्थ चुनौतियों से पार पाया जा सकता है। बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ को प्रचारित करना विश्व योग दिवस का उद्देश्य है। यह स्वास्थ्य की सुरक्षा और दीर्घकालीन स्वास्थ्य विकास के बीच संबंध जोड़ता है। उन्होंने कहा कि योग क्रियाओं के नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ होता है और जीवन संतुलित रहता है। योग से शरीर को बीमारी मुक्त किया जा सकता है। योग मानसिक शांति एंव संयम देता है तथा एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाता है।
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने योग के महत्व व उसके फायदे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग जिन्दगी जीने का एक सहज रास्ता है। यह शरीर को मन से, मन को हृदय से, हृदय को आत्मा से और आत्मा को अस्तित्व से जोड़ते हुए योग पूरी सृष्टि को ही इकाई मानने पर जोर देता है। योग स्वस्थ्य, खुशहाल और शांतिपूर्ण तरीके से जीने का प्राचीन ज्ञान है। योगाभ्यास से शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित किया जा सकता है, यह आंतरिक शांति को आत्मीय ज्ञान प्राप्त करने में मदद करता है।
इस मौके पर मण्डलायुक्त अनिल कुमार, जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पाण्डियन, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह, एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ, सिटी मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे। योगाभ्यास योगाचार्य राजशेखर ने कराया।

 

world yoga day

उधर, बांसगांव तहसील परिसर में हुए आयोजित शिविर में सांसद कमलेश पासवान, एसडीएम अरुण कुमार मिश्र, तहसीलदार विजयनरायन सिंह, एडीओ पंचायत जनार्दन प्रसाद दुबे, योग गुरु अवधेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
शास्त्री इंटरमीडिएट कॉलेज में युवा चिंतक ग्रामीण सेवा संस्थान ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान साधु शरण सिंह, रामपति वर्मा धर्मेन्द्र चौरसिया, उमेश मौर्या, सुग्रीव तिवारी, चंदन पासवान, विकास गुप्ता, विजय गुप्ता, दीपक जायसवाल, राम पासवान, छोटे पासवान, सुधीर, के एम सिंह, गुड्डू तिवारी, राजकुमार मल, अरविन्द सिंह आदि मौजूद रहे।