गोरखपुर

योगी बोले, अटल जी को देश विकास के लिए याद रखेगा

गोरखपुर में पूर्व प्रधानमंत्री को याद कर किया नमन

2 min read
योगी बोले, अटल जी को देश विकास के लिए याद रखेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटजी हमेशा यह देश विकास के लिए याद रखेगा। उनमें कार्य करने का जज्बा था। व्यक्ति जब जमीन से जुड़ा होता है तो हर कार्य व्यवहारिक धरातल पर उतरता दिखता है। वह अपने मूल्यों एवं आदर्शों के साथ हमेशा लोगों के प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे।
मुख्यमंत्री शनिवार को गोरखपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे। राप्ती नदी में पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों के विसर्जन के पहले आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने देश की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए कार्य किया चाहे वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हो या स्वर्णिम चतुर्भुज के द्वारा देश में फोरलेन सड़कों का निर्माण। उन्होंने लगातार बुनियादी सुविधाओं के साथ देश के विकास के लिए कार्य करते हुए लोगों को विकास का लाभ दिलाया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्व. वाजपेयी पत्रकार, साहित्यकार, समाज सेवी, राजनेता, राष्ट्रध्यक्ष के रूप में अनुकरणीय हैं। आजादी के 70 वर्षों के कार्यकाल में राजनीतिक, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से अटल जी से प्रभावित रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में संचार क्रांति लाने में भी अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्व. वाजपेयी का गोरखपुर और गोरखनाथ मंदिर से गहरा संबंध था और उनका अंतिम बार वर्ष 2004 में गोरखपुर आगमन हुआ था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. विश्वनाथ तिवारी ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, मंत्री जय प्रकाश निषाद, सांसद बासगांव कमलेश पासवान, सांसद महराजगंज पंकज चौधरी, सांसद कुशीनगर राजेश पाण्डेय, विधायक डाॅ. राधामोहन दास अग्रवाल, संगीता यादव, संत प्रसाद, विपिन सिंह, शीतल पाण्डेय, महेन्द्रपाल सिंह, विमलेश पासवान, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, कामेश्वर सिंह, डाॅ.सत्येंद्र सिन्हा सहित कांग्रेस, सपा एवं विभिन्न दलों के पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

ये भी पढ़ें

अटल की अमर यात्रा में उमड़ पड़ी संगम नगरी ,राजनीत के अजातशत्रु को दी आखिरी विदाई…
Published on:
26 Aug 2018 12:17 am
Also Read
View All
SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले

मामा-भांजा चोर गैंग का पर्दाफाश: सरकारी स्कूलों को बनाते थे निशाना, 5 खरीददारों समेत 9 शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर में 25 केंद्रों पर UPSC प्रीलिम्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, चौकन्ने रहे प्रशासनिक अधिकारी

गोरखपुर में सौतेली बेटी को ही लेकर भाग गया पिता, लिव इन में रहने वाली महिला ने पुलिस से लगाई गुहार