गोरखपुर

Navratri 2018 नवरात्रि का कन्यापूजन, हवन पूजन गोरखनाथ मंदिर में करेंगे योगी आदित्यनाथ

रविवार को कुछ घंटों के लिए गोरखपुर आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2018, 8:15 PM IST
Navratri 2018

गोरखपुर। वासंतिक नवरात्रि के अंतिम दिन गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में नवमीपूजन व हवन करेंगे। कन्यापूजन करने केबाद व्रत की समाप्ति करेंगे।
मुख्यमंत्री/गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवीपाटन मंदिर में अष्टमी पर निशा पूजन व शस्त्र पूजा का अनुष्ठान पूर्ण किया।
रविवार को वह गोरखपुर में रहेंगे। मुख्यमंत्री के आने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
परंपरानुसार वह नवमीपूजन, हवन और कन्या पूजन करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे गोरखपुर आएंगे। यहां नवमी तिथि में 11.30 बजे तक कुंवारी कन्याओं का पूजन एवं सत्कार के अनुष्ठान को संपंन कर शक्ति मां भगवती दुर्गा की आराधना करेंगे।
मुख्यमंत्री बनने के पूर्व योगी आदित्यनाथ पूजा की सारी विधियों को स्वयं संपन्न कराते थे लेकिन इस बार उनकी व्यस्तताओं के कारण पूजा का संकल्प प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने कराया। मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी के अनुसार गोरक्षपीठाधीश्वर केवल नवमी की पूजा विधि व हवन को संपन्न कराएंगे।
मुख्यमंत्री पूजा आदि संपन्न कराने के बाद रविवार को ही वापस लौट जाएंगे।

Published on: