ग्रेटर नोएडा

किशाेरी के रेप का वीडियो बना एक माह तक बनाया हवस का शिकार, दंपती समेत 3 गिरफ्तार, देखें Video

Highlights- ग्रेटर नोएडा में 17 वर्षीय नाबालिक घरेलू सहायिका से बलात्कार- आरोपी युवक का साथ देने वाला दंपती भी गिरफ्तार- पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया केस
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2019, 10:54 AM IST
crime

ग्रेटर नोएडा. एक दंपती के यहां काम करने वाली 17 वर्षीय नाबालिक घरेलू सहायिका से लगातार एक माह तक रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दंपती का परिचित युवक दोस्ती के बाद किशाेरी को ग्रेटर नोएडा के ओयो रूम्स ले गया। जहां किशोरी के साथ रेप किया गया और पीड़िता के विरोध करने पर उसे पीटा गया। इतना ही नहीं युवक पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत दंपती से की तो वह भी इस खेल में शामिल हो गए। अंत में परेशान किशोरी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता का कहना है कि वह घरेलू सहायिका है। कुछ समय पहले अर्जुन व उसकी पत्नी ने किशोरी की मुलाकात फरमान से करवाई थी, जो पेशे से एसी मैकेनिक है। दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद फरमान घरेलू सहायिका को ओयो रूम्स ले गया और वहां किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं फरमान ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। घटना के बाद पीड़िता इतनी डर गई कि उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

इस तरह एक महीने तक आरोपी फरमान उसको ब्लैकमेल करते हुए संबंध बनाता रहा। तंग आकार पीड़िता ने यह बात अर्जुन और उसकी पत्नी हिना को बताई तो वह भी आरोपी के साथ इस खेल में शामिल हो गए। इससे परेरशान पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह