मृतका बसंती के पति राकेश ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी पर कुछ ऐसा करने का दबाव डाला जा रहा था, जो वह नहीं करना चाहती थी। बात नहीं मानने पर उसकी हत्या कर दी गई। पति ने यह भी आरोप लगाया था कि 15 अगस्त को छुट्टी होने के बाद भी बसंती को जबरन स्कूल बुलाया गया था। आरोपी प्रेम कुमार और गिरीश पहले भी कई बार बसंती पर दबाव बनाकर तंग करते थे। इसकी शिकायत बसंती ने प्रिंसिपल से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से आरोपियों का हौसला बढ़ गया और उन्होंने बसंती की हत्या कर दी। पीड़ित का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद उसने कई बार पुलिस से इस मामले में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली।