दरअसल, मामला रविवार (Sunday) का है। सिद्धार्थ बंसल इंजीनियरिंग का छात्र है। वह लिंक रोड थाना क्षेत्र की रामप्रस्थ कॉलोनी में रहता है। उसके पिता सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में वकील हैं जबकि मां डॉक्टर हैं। 8 दिसंबर (December) को छात्र ने जोमैटो (Zomato) से ऑनलाइन काठी रोल और चाप का ऑर्डर किया था। सिद्धार्थ की मां डॉ. रूबी बंसल का कहना है कि उनके बेटे ने खाने के 142 रुपये पेटीएम (Paytm) से एडवांस में दे दिए थे। जब ऑर्डर घर पर नहीं पहुंचा तो छात्र ने फोन कर जानकारी की। उसको बताया गया कि खाना घर पर रिसीव नहीं किया गया है। सिद्धार्थ ने जब रिफंड की बात की तो पैसे देने से मना कर दिया गया।