जानकारी के मुताबिक मझोला थाना क्षेत्र स्थित चाउ की बस्ती में रहने वाली पीड़ित लक्ष्मी का पति महानंदन रिक्शा चलाता है। वहीं खुद को साधु कहने वाला उसका बड़ा भाई कृपा नंदन ज्यादातर घर से बाहर ही रहता है। महानंदन ने बताया कि सोमवार की रात वह घर आया था। मंगलवार सुबह उसे किसी जरूरी काम से दिल्ली जाना था। उसने पत्नी को बड़े भाई के लिए खाना बनाने को कहा था, लेकिन घर से निकलने के कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी का फोन आ गया और उसने जेठ की करतूत बताई। उसने बताया कि खाना बनाने के समय उसका भाई किचन में आ गया और अचानक धारदार हथियार से उसकी नाक पर वार कर दिया।