गोरा ने कहा कि इस बिल से साफ जाहिर होता है कि मौजूदा हुकूमत विकास के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाकर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई पर राजनीतिक कर अपना उल्लू सीधा करने के ग़रज़ से इनको बांटना चाहती है। आज मुसलमानों को अपने बड़ों की कुर्बनियाँ याद कर अफ़सोस होता है कि क्या हमारे बड़ों ने इसी दिन के लिए अपनी कुर्बानिया दी थी। क्या हिंदुस्तान में मुसलमान होना गुनाह है? मुसलमानों के साथ ऐसा बर्ताव करना कितना सही है? मैं समझता हूँ तमाम लोगों को ऐसे बिल की मुख़ालफ़त करनी चाहिए, जो एक समुदाय को निशाना बनाने के लिए बनाया गया हो। गोरा ने कहा कि मैं तमाम सेक्यूलर दलों से अपील करता हूँ कि राज्यसभा में इस बिल को पारित नहीं होने दिया जाए।