11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Baghpat: पति ने सुहागरात पर बना ली पत्‍नी की अश्‍लील वीडियो, देवर व ससुर पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

Highlights Baghpat के Baraut थाना क्षेत्र का रहने वाला है युवक Bareilly के बारादरी क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी शादी ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

sharad asthana

•

Updated: 10 Dec 2019, 2:53 PM IST

video.jpg

बागपत। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) निवासी एक युवक पर उसकी पत्‍नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवक ने महिला को उसकी अश्‍लील फिल्‍म बनाकर वायरल करने की भी धमकी दी। महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।

य‍ह भी पढ़ें:Bijnor: शादी के कुछ दिन बाद युवक को हुई देर तो दुल्‍हन ने बुलवाया तलाक

13 दिसंबर को हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, युवक बागपत जिले के बड़ौत (Baraut) थाना क्षेत्र का रहने वाला है जबकि महिला बरेली (Bareilly) के बारादरी की रहने वाली है। दोनों की शादी 13 दिसंबर को रीति-रिवाज से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद सुहागरात में ही पति ने उसकी अश्‍लील वीडियो बना ली थी। इसे बाद उसको गंदी फिल्‍में दिखाकर वैसा ही करने को कहा गया। जब इसके लिए उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई और वीडियो इंटरनेट पा वायरल करने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें:Baghpat: चाचा ने भतीजी को मारा था 18 बार चाकू, कोर्ट ने कहा- अंतिम सांस तक जेल में रहेगा दोषी

ये आरोप भी लगाए

उसने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके पति, सास, ससुर और देवर ने उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया। उसने देवर और ससुर भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि ससुराल वाले उसे देह व्‍यापार में धकेलना चाहते हैं। उसने बरेली में अपने पिता को फोन पर सारी बात बताई। इसके बाद बारादरी थाने में इस मामले की शिकायत की गई। पुलिस (Police) ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।