जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सामूहिक योजना (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana) के तहत 20 अक्टूबर (October) को युवक और युवती का निकाह हुआ था। इसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने पारंपरिक तरीके से विवाह की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों पक्षों में बातचीत हुई, जिसके लेकर लड़की पक्ष ने रजामंदी जता दी। 4 दिसंबर (December) को हल्दौर थाना क्षेत्र में नांगलजट गांव में बारात आई थी। बारात को पहुंचने का समय दोपहर का निर्धारित था लेकिन दूल्हे को पहुंचते-पहुंचते शाम हो गई। इस पर दुल्हन नाराज हो गई।