ग्रेटर नोएडा

जिले में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, फिर पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल

पिछले 72 घंटे में हुए 5 एनकाउंटर में 8 बदमाश गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2018, 9:41 AM IST
greater noida

ग्रेटर नोएडा. दादरी कोतवाली एरिया के ओमीक्रोन फर्स्ट में वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस के बीच में एक बार फिर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार दादरी कोतवाली पुलिस ओमीक्रॉन फस्र्ट में वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को एक सेंट्रो कार आती हुई दिखाई दी। पूलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया। कार सवारों ने भागने का प्रयास किया। कार सवार एक बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश अतुल घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने इसके पास से एक सेंट्रो कार, एक तमंचा, कारतूस बरामद किए है।

ओमीक्रोन फर्स्ट में कुछ समय पहले भी पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद में अरेस्ट किया था। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी थी। जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। एक दिन पहले एनकाउंटर में फरार हुए बदमाश की लोकेशन के आधार पर पुलिस पुलिस इस इलाके में चेकिंग कर रही थी। फरार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें अतुल नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी भी एक बदमाश फरार है। दादरी सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि 2 दिन पहले ही एक एनकाउंटर हुआ था। उस दौरान एक बदमाश फरार हो गया था। पुलिस उसकी लोकेशन खोजने लगी थी। उसे एनकाउंटर के बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। एनकाउंटर मैन के नाम से जाने वाले एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा के जिले में ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए जा रहे है। पिछले 72 घंटे में 5 एनकाउंटर में 8 बदमाश पकड़े जा चुके है। वहीं एनकाउंटर मैन के आने के बाद में एक लाख का ईनामी बदमाश ढ़ेर किया जा चुका है।

Updated on:
14 Apr 2018, 9:41 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी