2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अम्बेडकर जयंती पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर कड़ी नजर, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हाइवे पर हुई वाहनों की सघन चेकिंग, सभी थानों में भेजा अतिरिक्त बल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Pushpendra Pandey

•

Updated: 14 Apr 2018, 9:17 AM IST

police

satna police

सतना. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जयंती को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राज्यस्तर से निर्देश के बाद जिले का अमला पहले से अलर्ट मोड पर है। एेसे में शुक्रवार की शाम कलेक्टर मुकेश शुक्ला, एसपी राजेश हिंगणकर की मौजूदगी में पुलिस बल को निर्देश देते हुए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल कराते हुए बल को रवाना कर दिया गया। इस दौरान एडिशनल एसपी गुरुकरन सिंह, सीएसपी वीडी पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक राहुल देवलिया भी मौजूद रहे। एसपी हिंगणकर ने बताया, शनिवार की सुबह ६ बजे से ही शहर से देहात तक पुलिस बल तय स्थान पर मुस्तैद हो जाएगा।

वन टू वन बात
एसपी राजेश हिंगणकर ने रात 9 बजे के बाद जिले के सभी थाना प्रभारी और अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों से वन टू वन बात करते हुए जिले के हालातों का जायजा लिया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एेसे में सभी अपने दायित्वों का निर्वहन इनामनदारी से करेंगे और इलाके में चाक चौबंद व्यवस्था रखेंगे।

तीनों प्वॉइंट पर चेकिंग जारी
शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिहाज से सेमरिया चौक, सिटी कोतवाली के सामने और कोठी तिराहा पर वाहन चेकिंग जारी रहेगी। रात 9 बजे से सुबह पांच बजे तक अतिरिक्त बल के साथ लगाई गई। ट्रैफिक थाना इंचार्ज विजय बघेल भी अपने स्टाफ के साथ फिक्स प्वॉइंट के अलावा शहर के अलग अलग क्षेत्रों में वाहनों की जांच कार्रवाई में जुटे रहे। इस व्यवस्था को खुद एसपी हिंगणकर गस्त के दौरान जांच रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर दो घंटे में थानावार रिपोर्ट तलब की जा रही है।

शहर में अतिरिक्त 200 जवान
एसपी हिंगणकर ने बताया कि शहरी क्षेत्र में थाना बल के अलावा अतिरिक्त 200 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से निरीक्षक, उप निरीक्षक और एएसआई स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सूचना संकलन तंत्र को भी सक्रिय रहने को कहा गया है ताकि सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए माहौल को शांत बनाए रखने के प्रयास हों।

प्रतिमाओं की निगरानी
जिले में चिह्नित की गई 13 महापुरुषों की प्रतिमा की निगरानी के लिए पुलिस गार्ड मुस्तैद है। थाना प्रभारियों से इसकी सतत जानकारी ली जा रही है। साथ ही बीट मोबाइल और पेट्रोलिंग पार्टियों को भी निर्देश हैं कि प्रतिमाओं के आसपास गस्त करते हुए वहां के हालातों की खबर देते रहे।