अखलाक के परिवार का वोटर लिस्ट से नाम गायब 2015 में भीड़ की हिंसा में अखलाक की हुई थी हत्या
ग्रेटर नोएडा। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता काफी उत्साहित हैं ऐसे में लोग अपने ऑफिस से हाफ डे लेकर तो कोई छुट्टी लेकर मतदान करने पहुंच रहे हैं। लेकिन इस बीच ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर आ रही है। बिसाहड़ा गांव में अखलाक के परिवार का नाम वोटर लिस्ट से नाम ही गायब है। अखलाक के पूरे परिवार का ही वोटर लिस्ट में नाम नहीं है इस बात का खुलासा तब हुआ जब परिवार के लोग वोट डालने मतदान स्थल पर पहुंचे तो उनका नाम ही नहीं था।
ये भी पढ़ें : election Live: VIDEOइस बड़े नेता ने बताया ऐसे लोग जबतक नहीं मरेंगे, मुसलमान सुरक्षित नहीं होंगे
दरअसल साल 2015 में दादरी के बिसाहड़ा में गोमांस की अफवाह की वजह से भीड़ मे अखलाक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जो यूपी में काफी सुर्खियों में रहा। वैसे सिर्फ अखलाक के परिवार का ही नहीं कई लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने परेशान नजर आए। साथ ही शिकायत भी दर्ज कराई।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebookपर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .