ग्रेटर नोएडा

Big Breaking: योगी सरकार ने नए शस्त्र लाइसेंस बनाने पर लगाई रोक

योगी सरकार ने नए शस्त्र लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पर एक बार फिर से रोक लगा दी है।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2019, 6:40 PM IST
gun
Big Breaking: योगी सरकार ने शस्त्र लाइसेंस बनाने पर लगाई रोक

नोएडा. नए शस्त्र लाइसेंस (new arms license) के आवेदन करने वालोंं के लिए बड़ी खबर है। योगी सरकार ने नए शस्त्र लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पर एक बार फिर से रोक लगा दी है। अक्टूबर 2018 में ही नए शस्त्र लाइसेंस बनाने पर रोक हटाई गई थी। योगी सरकार ने सूबे में 2013 से शस्त्र लाइसेंस (gun license) प्रकिया पर लगी रोक को बहाल किया था। लेकिन एक बार फिर से लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को झटका लगा है।

इस वजह से लगी रोक

शस्त्र लाइसेंस पर रोक लगने के बाद में जमा हुए आवेदन पर प्रशासनिक अफसर अब विचार नहीं करेंगे। योगी सरकार ने अक्टूबर 2018 में नए लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पर लगाई राेक को बहाल किया था। रोक हटने के बाद में जिला प्रशासन के पास में नए शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों ने आवेदन किए थे। जिला प्रशासन के अधिकारियों की माने तो करीब 10 हजार नए आवेदन शस्त्र लाइसेंस के लिए इच्छूक लोगों की तरफ से जमा कराए गए थे। इनमें से 2 हजार आवेदन विभिन्न प्रक्रिया पूरी होने के बाद में कलेक्ट्रैट में जमा हुए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शस्त्रर् लाइसेंस के आवेदन की वजह से शासन के महत्वपूर्ण कार्य व प्रशासनिक कार्य बाधित हो रहे है। साथ ही शासन की महत्वपूर्ण नीतियों, न्यायिक कार्य, आयोग के विभिनन कार्य प्रभावित हो रहे थे।

वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जल्द ही शस्त्रों के जमा कराने का कार्य शुरू कराया जाना है। डीएम बीएन सिंह ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। नए शस्त्र लाइसेंस के लिए जो आवेदन मिले है। फिलहाल उनपर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद दौबारा से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पर विचार किया जा सकता है।

Updated on:
7 Jan 2019, 6:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह