ग्रेटर नोएडा

अफ्रीकी मूल के छात्र ने डिलीवरी बॉय को नशे का इंजेक्शन लगाकर किया कुकर्म का प्रयास

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित एक होटल का सनसनीखेज मामला
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 11:48 AM IST
Greater Noida
अफ्रीकी मूल के छात्र ने डिलीवरी बॉय को नशे का इंजेक्शन लगाकर किया कुकर्म का प्रयास

ग्रेटर नोएडा. अफ्रीकी मूल के एक छात्र द्वारा रेस्तरां के डिलीवरी बॉय को नशीला इंजेक्शन देकर अप्राकृतिक संबंध बनाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अफ्रीकी मूल के छात्र पर आरोप है कि उसने खाना मंगाने के बहाने डिलीवरी बॉय को नॉलेज पार्क स्थित एक होटल के कमरे में बुलाया और उसे नशे का इंजेक्शन लगा दिया। डिलीवरी बॉय के बेहोश होने के बाद अफ्रीकी छात्र उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास कर ही रहा था कि इसी दौरान उसे एक अन्य युवक ने देख लिया और शोर मचाते हुए होटल के अन्य स्टाफ को बुला लिया। लेकिन, अफ्रीकी छात्र स्टाफ काे धक्का देकर फरार हो गया। इसके बाद डिलीवरी बॉय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क सेक्टर में कई बड़े-बड़े कॉलेज हैं, जिनमें देसी-विदेशी छात्र अध्ययनरत हैं। यहां के एक कॉलेज में पढ़ने वाला एक अफ्रीकी मूल का छात्र यहीं एक होटल के एक रूम में रहता है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात इस अफ्रीकी छात्र ने एक रेस्तरां में फोन कर खाना मंगाया था। आरोप है कि जैसे ही खाने की डिलीवरी लेकर एक लड़का उसके रूम में दाखिल हुआ तो उसने बहाने से डिलीवरी बॉय को नशे का इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद डिलीवरी बॉय बेहोश हो गया। इसके बाद विदेशी छात्र उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास कर ही रहा था कि वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसे यह कुकृत्य करते देख लिया और शोर मचा दिया।

शोर सुन मौके पर होटल का पूरा स्टाफ पहुंच गया। खुद को लोगों से घिरा देख अफ्रीकी छात्र भीड़ को चीरते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद होटल के स्टाफ ने रेस्तरां मालिक को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद पहुंचा रेस्तरां मालिक डिलीवरी बॉय को अस्पताल ले गया। इधर, जब नॉलेज पार्क कोतवाली के प्रभारी से बात की गई तो उन्हाेंने कहा कि अभी तक उन्हें किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी