ग्रेटर नोएडा

एशिया के सबसे बड़े Airport के पास चला ‘पीला पंजा’, भूमाफियाओं को मिला 15 दिन का अल्टीमेटम

Highlights: -अवैध कब्ज़ा पर यीडा का चला बुल्डोज़र -अन्य भूमाफियाओं को भी दिया संदेश -प्राधिकरण ने कठोर कार्रवाई की दी चेतावनी -अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण एक्शन में
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2021, 11:11 AM IST
k.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे औधोगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ के आदेश विशेष अधिकारी के नेतृत्व में प्राधिकरण के अधिसूचित व थाना दनकौर क्षेत्र में स्थित खसरा संख्या 852, 855 व 412 जमीन पर अवैध कब्ज़े को बुल्डोज़र से गिरा कर कब्ज़ा मुक्त कराया। साथ ही अन्य भूमाफियाओं को 15 दिन के अंदर अवैध कब्ज़ा को हटा ने का निर्देश है यदि वे ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की की जाएगी।

दरअसल, खसरा संख्या 852, 855 व 412 जमीन पर बने अवैध निर्माणाधीन कमरे व चारदीवारी को बुल्डोज़र से गिरवा दिया गया। इस क्षेत्र जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के निर्माण की घोषणा के बाद से भूमाफिया सक्रिय हो गए और जामिनों पर अवैध निर्माण शुरू कर दिये थे। जिसकी शिकायत लगातार प्राधिकरण को मिली रही थी।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह के आदेश के क्रम में विशेष कार्याधिकारी के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र में जोकि यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत है। उसके के खसरा संख्या 412, 855 व 852 पर निर्मित बाउण्ड्रीवाल व कमरे को ध्वस्त कर हटाया गया।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह