ग्रेटर नोएडा

सड़क हादसा मान सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था शव, अब हत्या की आशंका, शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब नया मोड़ ले लिया है। परिजनों ने पहले सड़क हादसे में मौत मानकर शव दफना दिया था। लेकिन, अब शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
less than 1 minute read
Feature image
कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, PC- IANS

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक शहजाद के परिवार को हादसे से ज्यादा हत्या का शक होने पर पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को कब्र से शव को बाहर निकलवाकर पुनः पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मामला अब संवेदनशील होता जा रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक युवक का शव बरामद हुआ था। उस समय स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान दनकौर क्षेत्र के रहने वाले 23 वर्षीय शहजाद के रूप में हुई थी।

शुरुआती जांच में परिजन यह मान बैठे कि शहजाद की मौत सड़क हादसे में हुई होगी। इसी आधार पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद परिजनों के मन में संदेह पैदा हुआ। उनका कहना है कि शहजाद की मौत हादसा नहीं बल्कि साजिशन हत्या है।

परिवार ने आरोप लगाया कि अगस्त महीने में दनकौर के एक मेले में शहजाद का पड़ोसी गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते आरोपी युवकों ने मिलकर शहजाद की हत्या कर दी और मामले को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया।

परिवार के आरोपों के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेट के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाया। मेडिकल टीम की मौजूदगी में शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
03 Oct 2025 04:54 pm
Published on:
03 Oct 2025 04:54 pm
Also Read
View All
Girls Trapped in Noida Society Lift: गैलेक्सी वेगा में 30 मिनट अटकीं सांसें, लिफ्ट में बत्ती गुल, अंधेरे में हनुमान चालीसा पढ़ती रहीं 4 बच्चियां

ग्रेटर नोएडा में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर की थी 15 लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, ग्रेटर नोएडा में कार सीख रही महिला ने पांच बच्चों को मारी टक्कर, पुलिस ने लिया हिरासत में

‘लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, मैं घबरा गई थी’, हरियाणवी डांसर ने बताई ग्रेटर नोएडा में हुए हमले की आपबीती

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में दारोगा की मौत