ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में फॉर्च्यूनर कार में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, ज्वेलरी विवाद में दोस्तों पर हत्या का शक

दादरी थाना क्षेत्र के नगला नैनसुख गांव के पास एक फॉर्च्यूनर कार में आग लगी हुई मिली। यह कार सड़क से लगभग 100 मीटर अंदर जंगल में पाई गई।

2 min read

ग्रेटर नोएडा में नगला नैनसुख गांव के पास एक प्रॉपर्टी डीलर की जलकर मौत हो गई है। प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि संजय कार के अंदर ही मृत अवस्था में पाया गया। 

जंगल में पाई संजय गई यादव की कार

दादरी थाना क्षेत्र के नगला नैनसुख गांव के पास एक फॉर्च्यूनर कार में आग लगी हुई मिली। यह कार सड़क से लगभग 100 मीटर अंदर जंगल में पाई गई। प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि संजय कार के अंदर ही मृत अवस्था में पाया गया। स्थानीय पुलिस और लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजय अपने घर से साइट पर जाने के लिए निकला था। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना दादरी ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा करना शुरू किया है।

ज्वेलरी के लेन-देन का बताया जा रहा विवाद

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने जानकारी दी है कि एक प्रॉपर्टी डीलर की जलकर मौत हो गई है। मृतक, संजय यादव, गाजियाबाद के नेहरू नगर का निवासी था। वह अपने दो दोस्तों के साथ निकला था, लेकिन रास्ते में आभूषणों को लेकर विवाद हुआ। इस मामले में दोनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है। एडीसीपी ने बताया कि मृतक के दोस्तों पर ज्वेलरी के लेन-देन को लेकर विवाद की वजह से शक किया जा रहा है। परिवार की तहरीर पर दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच्चाई का पता चल सके।

Also Read
View All
दहेज के खिलाफ दो बहनों की चीख: ‘क्या देश की बेटियां ऐसे ही मरती रहेंगी? हमारी जान बचाइए’

दीपिका की आखिरी कॉल के बाद उठे सवाल, परिवार बोला- ‘पास का अस्पताल छोड़ दूर क्यों ले गए?’

Noida Dowry Case: नोएडा दहेज मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दहला दिल, तिल्ली फटी और हड्डी तक गहरे जख्म, प्रताड़ना से तंग आकर दीपिका ने दी थी जान

स्कॉर्पियो से नहीं भरा पेट, तो मांगी फॉर्च्यूनर! ग्रेटर नोएडा में शादी के 14 महीने बाद दीपिका ने छत से कूदकर दी जान

‘मैं अपनी मर्जी से जा रही हूं’, सुसाइड से पहले मोनिका ने बनाया 6 मिनट का वीडियो, फिर लगा लिया मौत को गले