Ghaziabad Married in mall, गाजियाबाद के मॉल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक घुटनों के बल बैठकर युवती को प्रपोज कर रहा है। युवती भी पीछे नहीं हटी और उसने युवक के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
Ghaziabad Married in mall, गाजियाबाद के एक मॉल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का घुटनों के बल बैठकर लड़की को प्रपोज करता है। लड़के के प्रपोजल को लड़की ने भी घुटनों के बल बैठकर स्वीकार किया। इसी बीच लड़के ने सिंदूर की डिब्बी निकाली और मांग भरी। लड़की ने गले लगाकर स्वीकार किया। फिर मंगलसूत्र की बारी आई। घटनाक्रम को देखने के लिए मॉल में युवाओं की भीड़ इकट्ठा थी। कोई ताली बजा रहा था तो कोई टीका-टिप्पणी कर रहा था। लेकिन प्रेमी युगल के जोड़ों को इससे कोई मतलब नहीं था। 1.44 सेकंड के वीडियो में शादी हो गई। इस संबंध में मॉल प्रबंधन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर में गौर सेंट्रल मॉल है। जिसमें वीडियो में हॉल के अंदर एक लड़का और एक लड़की खड़े दिखाई पड़ रहे हैं। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है घटनाक्रम बढ़ता चला जाता है। लड़का घुटनों के बल बैठकर लड़की को शादी का प्रपोज करता है।
लड़की भी लड़के के प्रपोजल को स्वीकार कर लेती है और घुटनों के बल बैठकर गले से लग जाती है। आगे के घटनाक्रम में लड़का सिंदूर की डिब्बी निकालता है और लड़की की मांग में भर देता है। इसी बीच मंगलसूत्र भी निकालकर लड़की को पहनाता है, जिसे लड़की ने भी स्वीकार किया।
पूरे घटनाक्रम के दौरान करीब 10 लड़के भी मौके पर खड़े हैं। कोई ताली बजा रहा है तो कोई कमेंट कर रहा है। मॉल की पहली या दूसरी मंजिल पर खड़ा होकर एक लड़का इसका वीडियो बनाता है जो वायरल है। इस संबंध में मॉल प्रबंधन की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वायरल वीडियो के आधार पर कहा जा सकता है कि दोनों ने पूर्व नियोजित योजना के अनुसार यह सब किया है। जिसका वीडियो बनवाकर वायरल कर दिया।