ग्रेटर नोएडा

इस जिले में हुई ऐसी अनोखी चोरी कि हैरत में पड़ गई पुलिस, लोगों में आक्रोश

लोगों का कहना है कि जब वे शिकायत करने कोतवाली आए तो पुलिसवालों ने उनसे कहा कि मुकदमा दर्ज़ करने से क्या मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2018, 7:09 PM IST
4 bikes theft within 24 hours in chennai
4 bikes theft within 24 hours in chennai

ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा इलाके पशु चोरों का गिरोह सक्रिय है जो गरीबों के आजीविका के साधन यानि उनके पशुधन को चोरी कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में इन पशु चोरों ने कस्बे से 25 बकरियां और दो भैंस चोरी कर ले गए। लगातार हो रही चोरियों के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण रबूपुरा कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने चोरों को गिरफ्तार कर लगातार हो रही चोरियों पर लगाम लगाने की मांग की।

वहीं पुलिस को सूचना मिली है कि तीन अज्ञात चोर जेवर कोतवाली एरिया से भैंस की चोरी कर रबूपुरा कोतवाली एरिया में होते हुए जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया और 2 भैंस व टाटा मैजिक गाड़ी भी पकड़े गए चोरों से बरामद की है।

पुलिस के आला अधिकारी पकड़े गए चोरों से जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं कि उन्होंने कहां-कहां अब तक वारदातें की हैं और उनके गैंग में कितने सदस्य हैं। देवेंदर कुमार नामक भैंस पालक ने बताया कि उनके घेर की दीवार काट कर पशु चोरों ने उनकी दो भैसें चोरी कर ली। उनका कहना है कि जब वे शिकायत करने कोतवाली आए तो पुलिसवालों ने उनसे कहा कि मुकदमा दर्ज़ करने से क्या मिलेगा। हम तुम्हारी भैसों को ढूंढ कर वापस करा देंगे।

कस्बे में रहने वाली रामवती कहती हैं कि रात के दो बजे छोटे ट्रक में 25 बकरियों को चोर भर रहे थे। आवाज सुन कर जब मैं बाहर निकली तो वह गाड़ी लेकर मेरे सामने ही भाग निकले। पुलिस से शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई मदद नहीं की। जो चोर पुलिस ने आज पकड़े हैं उनमें एक था। पुलिस का कहना है कि तीन भैंस चोरों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि अभी तक उन्होंने कहां-कहां वारदातों को अंजाम दिया है।

Published on:
Also Read
View All