26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर
अस्पताल में युवक की महिला ने चप्पलों से जमकर की पिटाई
Play video

अस्पताल में युवक की महिला ने चप्पलों से जमकर की पिटाई

खुलेआम छेड़-छाड़ और गुंडागर्दी से लोगों में दहशत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 16 Sep 2018, 6:21 PM IST

मुज़फ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना लोगों को दिखाते हुए नहीं थकते हैं। लेकिन यहां बेटियां बाहर तो बाहर घर में भी सुरक्षित नहीं है। आए दिन कहीं न कहीं से छेड़-छाड़ और रेप की घटनाएं सामने आ ही जाती है। ऐसे ही कुछ शर्मसार करने वाली घटनाएं मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और मेरठ से सामने आई है। ताजा मामला मुजफ्फरनगर का है। यहां एक अस्पताल में ही एक महिला के साथ एक युवक कुछ ऐसा किया कि महिला ने अपना आपा खो दिया। हालांकि, उस शख्स कोइसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। इस शख्स की हरकत के बाद पहले तो पीड़ित महिला ने उसकी चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। जैसे ही महिला ने युवक से मारपीट करना शुरू किया तो वहां मौजूद भीड़ भी आरोपी युवक पर टूट पड़ी और मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में एक बार फिर पीड़ित महिला ने युवक की चप्पल से जमकर धुनाई कर दी। इस घटना से जिला अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने युवक की पिटाई का सारा वाक्या अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। युवक की पिटाई के चलते माहौल बिगड़ता देख पुलिसकर्मी आरोपी युवक को शहर कोतवाली लेजाकर सलाखों के पीछे बंद कर दिया। हालांकि, कोई भी तहरीर किसी की ओर से नहीं आने पर युवक को 151 में जेल भेज दिया । इस मामले में सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को जिला चिकित्सालय से एक सूचना मिली थी कि एक युवक की किसी मामले को लेकर कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुँची तो छेड़खानी का मामला बताया गया, जोकि सन्दिग्ध प्रतीत हो रहा है। अभी इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, जिसके चलते युवक को धारा 151 में चालान कर दिया गया है ।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश