ग्रेटर नोएडा

UP के इस शहर में बनेगा सबसे बड़ा ‘डॉग रिसोर्ट’, यहां ट्रेनिंग से लेकर पार्टी तक मिलेंगी ये सुविधाएं

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की तरफ से डॉग रिसोर्ट का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अथॉरिटी का कहना है कि उनके आधिकारिक क्षेत्र में करीब तीन लाख कुत्तों को लोगों ने पाल रखा है। इसलिए उन्होंने डॉग रिसोर्ट बनाने का निर्णय लिया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2022, 11:36 AM IST
UP के इस शहर में बनेगा सबसे बड़ा 'डॉग रिसोर्ट', यहां ट्रेनिंग से लेकर पार्टी तक मिलेंगी ये सुविधाएं

अगर आपके पास डॉगी है और आप नोएडा में रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको अपने डॉगी को सड़कों पर घुमाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि नोएडा अथॉरिटी यहां जल्द ही डॉग रिसोर्ट बनाने की तैयार में है। इस रिसोर्ट में डॉगी को घुमाने-फिराने, डे बोर्डिंग, बर्थडे पार्टी, पूल और रेन शॉवर जैसी तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। इतना ही नहीं रिसोर्ट में कुत्तों को ट्रंनिंग देने की व्यवस्था भी की जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान कुतों को बताया जाएगा कि उन्हें घर में कहां बैठना है, कहां टहलना और कहां पर बैठकर खाना है। इसके अलावा कुतों के लिए डे बोर्डिंग की भी व्यवस्था भी होगी। ऐसे में यदि आपके क्यूट डॉगी का बर्थडे होता है, तो उसे भी अपा यहां रिसोर्ट में सेलिब्रेट कर सकेंगे। रिसोर्ट में कुतों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी रखी जाएगी। वहीं पार्क में डॉग्स के साथ एंट्री पूरी तरह से फ्री होगी।

जुलाई से शुरू होगा रिसोर्ट बनने का काम

बता दें कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की तरफ से डॉग रिसोर्ट का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अथॉरिटी का कहना है कि उनके आधिकारिक क्षेत्र में करीब तीन लाख कुत्तों को लोगों ने पाल रखा है। ऐसे में उन्हें बाहर घूमने या टहलाने के दौरान अक्सर विवाद की खबरें सामने आती रहती हैं। इसलिए उन्होंने डॉग रिसोर्ट बनाने का निर्णय लिया है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जुलाई से रिसोर्ट का काम शुरू हो जाएगा। रिसोर्ट में पालतू कुत्तों को एंट्री मिलेगी। यह एक आधुनिक रिसोर्ट होगा जिसके लिए अभी से अथॉरिटी ने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है।

देखभाल के लिए डॉक्टर और ट्रेनर होंगे मौजूद

वहीं नोएडा अथॉरिटी का यह भी कहना है कि वह स्ट्रीट डॉग की परेशानियें को खत्म करने के लिए शहर में कई जगहों पर डॉग फीडिंग सेंटर बनवाएगी। इन सेंटर में स्ट्रीट डॉग को खाना दिया जाएगा। साथ ही सोसाइटी और सेक्टर में रहने वाले लोग भी स्ट्रीट डॉग को इन्हीं सेंटर पर खाना खिला सकेंगे। अगर चाहें तो सेंटर पर खाना रखकर भी जा सकते हैं। इसके अलावा अथॉरिटी की ओर से बनाए जाने वाले इस डॉग पार्क में डॉग फूड की सुविधा भी दी जाएगी। वहीं उनकी देखभाल के लिए डॉक्टर और ट्रेनर मौजूद रहेंगे। हालांकि इसके लिए डॉगी के मालिक को एक तय फीस चुकानी होगी।

इंटरनेशनल मानकों पर बनेगा डॉग्स पार्क

गौरतलब है कि नोएडा में बनने वाला यह डॉग्स के लिए देश में पहला पार्क है। इससे पहले तेलंगाना में करीब 1.3 एकड़ में एक डॉग पार्क बनाया जा चुका है। इस पार्क को ग्रेटर हैदराबाद में नगर निगम ने बनवाया है। इस पार्क की लागत 1.1 करोड़ रुपये आई थी। वहीं चर्चा है कि नोएडा में बनने वाला डॉग्स पार्क इंटरनेशनल मानकों पर बनेगा। इसके लिए अथॉरिटी इस पार्क का जिम्मा किसी प्राइवेट कंपनी को भी दे सकती है।

Published on:
Also Read
View All