ग्रेटर नोएडा

पुलिस के साथ एकाउंटर में दरोगा और बदमाश घायल, दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

-बदमाशों की गोली से एक सब इंस्पेक्टर भी हुआ घायल हो गया -पुलिस ने घायल समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2019, 7:04 PM IST
encounter
पुलिस के साथ एकाउंटर में दरोगा और बदमाश घायल, दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र का साइड सी इलाके पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एकाउंटर में एक बदमाश के गर्दन में गोली लगी। बदमाशों की गोली से एक सब इंस्पेक्टर भी हुआ घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जबकि बदमाशों के दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार ,पिस्टल तमंचा समेत भारी मात्रा में खोका और जिंदा कारतूस बरामद किया है। तस्वीरों में दिखाई दे रहा घायल बदमाश संदीप उर्फ लीलू है जबकि दूसरा बदमाश राजेश उर्फ अनुज ये दोनों बदमाश अपने दो अन्य साथियो के साथ मिल कर की एक स्विफ्ट कार में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे, मुखबिर की सूचना पर पुलिस स्विफ्ट कार का पीछा किया और सूरजपुर थाना क्षेत्र का साइड सी इलाके का पास कार को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम फायरिंग करना शुरू कर दिया।

बदमाशों की एक गोली सब इंस्पेक्टर रंजीत यादव घायल हो गये। पुलिस की जवाबी कार्रवाही में संदीप उर्फ लीलू के गर्दन में गोली लगी और राजेश को पुलिस दबोचने सफल रही जबकि दो दो बदमाश पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे। फिलहाल पुलिस का दावा है की फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे है जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। मुठभेड के दौरान दारोगा रंजीत यादव घायल हो गये है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा घायल अभियुक्त को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल 9 एमएम मय 05 जिन्दा कारतूस व02 खोखा कारतूस व एक तमंचा 315 बोर मय 02 खोखा कारतूस व 03 जिन्दा कारतूस तथा विभिन्न बैंको के 04 एटीएम कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार न0ं डीएल8सीएजे 1284 बरामद की गयी है।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी