1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: वेस्ट यूपी में जीत के लिए अमित शाह ने भाजपा नेताआें के साथ एेसे की समीक्षा

अमित शाह ने मेरठ, सहारनपुर आैर मुरादाबाद मंडल की समीक्षा की  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Mar 2019, 5:42 PM IST

meerut

VIDEO: वेस्ट यूपी में जीत के लिए अमित शाह ने भाजपा नेताआें के साथ एेसे की समीक्षा

मेरठ। महानगर में मंगलवार की रात प्रदेश का मंत्रिमंडल और भाजपा का संगठन चुनावी मंत्रणा के लिए एक साथ बैठे। बाईपास स्थित एक होटल में चुनावी मंथन के लिए बुलाई गई बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी जीत के मंत्र दिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाली सभी लोक सभा सीटों की समीक्षा की। राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने बताया कि अमित शाह ने सभी मंडलों के पदाधिकारियों को अलग-अलग बुलाकर समीक्षा की।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: पीएम मोदी के मंच की भव्यता देख दंग रह जाएंगे

यह भी पढ़ेंः सैफी समाज ने मायावती के इस चहेते प्रत्याशी की बढ़ा दी मुश्किलें, दी ये बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

उनसे जब पूछा गया कि क्या जीत का मंत्र दिया गया तो उनका कहना था कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पश्चिम उप्र में भारी बहुमत से जिताना है। जब भाजपा जीतेगी तभी देश का उद्धार होगा। उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहले सहारनपुर मंडल की समीक्षा बैठक की उसके बाद मेरठ मंडल की समीक्षा बैठक की। तीसरे नंबर पर उन्होंने मुरादाबाद मंडल की समीक्षा बैठक की। सांसद कांता कर्दम ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान सभी लोकसभा सीटों के प्रभारियों को अलग-अलग बुलाया गया। इसके बाद उनकी बंद कमरे में गहन मंत्रणा की गई। बंद कमरे में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव जीतने का मंत्र दिया। बैठक देर रात तक चली।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश