ग्रेटर नोएडा

बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस बीच जमकर हुई ‘ठायं-ठायं’, दिखा खौफनाक मंजर

Highlights: -एनकाउंटर में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया -तीन बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए -पुलिस की गिरफ्त में आए घायल बदमाश की पहचान मोहित के रूप में हुई है
2 min read
• •
Updated: 26 May 2020, 9:28 PM IST
firing.jpg
,,

गाजियाबाद। जनपद से बाइक लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों के साथ जारचा क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश गोली लागाने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जबकि फरार बदमाशों के लिए पुलिस कोम्बिंग कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई बाइक, लूटी हुई बाइक और एक नकली पिस्टल और डंडा भी बरामद किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए घायल बदमाश की पहचान मोहित के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बदमाश मोहित ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर गाजियाबाद में एक व्यक्ति को नकली पिस्तौल दिखाकर रोका और सिर पर डंडा मारकर घायल करने के बाद उसकी बाइक लूट ली थी। गाजियाबाद में हुई इस लूट के बाद नोएडा पुलिस अलर्ट को गई थी और चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर बदमाश आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने रोक करना चाहा तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगे।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोहित को पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। जबकि उसके अन्य साथी मौके से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे मोहित को इलाज कीजिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जब भी फरार बदमाशों की तलाशी के लिए कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार मोहित से घटना में प्रयुक्त होने वाली बाइक और चोरी की हुई बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने कब्जे से एक झोला और झूले के अंदर एक नकली पिस्टल डंडा भी बरामद किया है। डंडे में खून लगा हुआ है, जिससे साफ हो रहा है कि पहले बदमाश बाइक सवार युवकों को नकली पिस्टल दिखाकर उसे उस डंडे से घायल कर देते थे और उसके बाद लूट की घटना को अंजाम देते थे। यह बदमाश काफी लंबे समय से नोएडा ग्रेटर नोएडा दिल्ली एनसीआर में लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

Updated on:
26 May 2020, 9:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट