ग्रेटर नोएडा

रिटायर्ड कर्नल से कार लूटने वाले बदमाश और पुलिस का हुआ आमना-सामना, दिखा खौफनाक मंजर

Highlights: -पुलिस ने लूट के दो दिन बाद ही लूटी स्कार्पियो को बरामद कर लिया था -बदमाश के साथियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था -पुलिस ने उस पर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया था
2 min read
• •
Updated: 29 May 2020, 11:44 AM IST
screenshot_from_2020-05-29_11-34-45.jpg

ग्रेटर नोएडा। कोतवाली बीटा 2 क्षेत्र के एटीएस गोलचक्कर के पास पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 25 हज़ार के इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश की पहचान सचिन के रूप में हुई है। जिसने अपने साथियों के साथ जनवरी में रिटायर कर्नल से स्कार्पियो लूटा था। वह तभी से फरार चल रहा था। सचिन को पकड़ने के लिए पुलिस ने उस पर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था। स्कार्पियो लूट करने वाले सचिन के साथियो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। घायल सचिन को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके पास से एक तमंचा व बाइक बरामद हुई है ।

पुलिस के मुताबिक सचिन ने एक रिटायर कर्नल से उनकी बेटी को गन पॉइंट पर लेकर अपने साथियों के साथ जनवरी में स्कार्पियो लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट के दो दिन बाद ही लूटी स्कार्पियो को बरामद कर लिया था और इसके साथियो को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन ये फरार हो गया था। सचिन को पकड़ने के लिए पुलिस ने उस पर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था। बीटा पुलिस इसके किसी वारदात को अंजाम ने के लिए शहर में होने का इनपुट मिला था।

सूचना के आधार पुलिस ने सचिन पीछा करना शुरू कर दिया जिसके बाद इसकी घेराबंदी की गई। जब इसको रुकने का इसरा किया गया तो इसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस जवाबी फायरिंग की जिसमे एक गोली इसके दाहिने पैर में लग गयी और ये बाइक से गिर गया। फिलहाल पुलिस ने इसको अस्पताल में एडमिट कराया है। इसके पास से एक तंमचा व बाइक बरामद की गई है।

Updated on:
29 May 2020, 11:44 AM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट