ग्रेटर नोएडा। कोविड-19 मरीजों की संख्या के कारण प्रदेश के रेड जोन जिलों में शामिल गौतमबुद्ध नगर के निवासियों के लिए राहतभरी खबर है। कारण, जनपद में कोविड-19 से संक्रमितों में से 72 प्रतिशत मरीज इलाज होने के बाद स्वस्थ हो चुके। इस क्रम में गुरुवार को भी ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) द्वारा कोरोना पॉजिटिव 10 मरीजों को स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेजा गया। सभी से घर पर 14 दिन तक घर पर क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है।