ग्रेटर नोएडा

पुलिस और बदमाश आए आमने-सामने तो जमकर हुई ‘ठायं-ठायं’, दिखा खौफनाक मंजर

Highlights: -बदमाशों ने रुकने की बजाए पुलिस पर फायरिंग कर दी -पुलिस ने जवाबी फ़ायरिंग की -पुलिस की एक गोली सुमित भाटी के पैर में लग गई
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2020, 12:25 PM IST
firing.jpg
,,

ग्रेटर नोएडा। शहर के कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव चक्रसेनपुर की नहर किनारे एसओजी और दादरी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें 25 हज़ार का इनामी बदमाश सुमित भाटी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है। सुमित भाटी पर लूट के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से एक बाइक व तमंचा कारतूस और लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है। वहीं पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश सुमित भाटी दादरी स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से ट्रक चालकों से लूटपाट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया था। देर रात दादरी थाना पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ बदमाश क्षेत्र में अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओजी और दादरी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन घेराबंदी करनी शुरू कर दी। जैसे ही बदमाश बाइक पर चक्रसेनपुर गांव की नहर किनारे पहुंचे। तो पुलिस ने बदमाशों को रोकने का इशारा किया। बदमाशों ने रुकने की बजाए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस ने जवाबी फ़ायरिंग की। पुलिस की एक गोली सुमित भाटी के पैर में लग गई और बाइक समेत जमीन पर गिर गया। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। सुमित भाटी पर लूट के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से एक बाइक व तमंचा कारतूस और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से ट्रक चालकों से लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है। वहीं पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है। साथ ही गिरफ्त में आये बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Updated on:
5 Jun 2020, 12:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All