Highlights: -नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग जगह हुए एनकाउंटर -इनामी समेत तीन बदमाश पुलिस की गोली का शिकार -एक बदमाश भागने में रहा कामयाब
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में और अनलॉक-1 शुरू होने के साथ ही पुलिस बदमाशों पर कहर बन कर टूट पड़ी है। इस क्रम में 5 घंटे के अंदर तीन स्थानों पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जिसमें तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
दरअसल, पुलिस और बदमाशों के बीच पहला एनकाउंटर नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में सेक्टर 16 स्थित फिल्म सिटी के पास हुआ। जिसमें मोटरसाइकिल चोरी करके भाग रहे बदमाश रिंकू की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गयी। जिसमें पैर में गोली लागने रिंकू घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी हुई बाइक व तमंचा बरामद किया है। रिंकू को इलाज के लिए के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरा एनकाउंटर थाना भेज फेस-2 पुलिस और 25 हज़ार के इनामी बदमाश के बीच सेक्टर 112 जाने वाली रोड पर हुआ। एनकाउंटर में गोली लगने से सोनू नामक बदमाश घायल हो गया। सोनू पर भंगेल के व्यापारी से 5 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप है। मामले में वह फरार चल रहा था। पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर एक स्कूटी, एक तमंचा और नकदी बरामद की है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीसरा एनकाउंटर दादरी थाना क्षेत्र के सेक्टर ज़ू 2 के गोल चक्कर के पास हुआ। जहां शहज्जाद नाम का बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। शहज्जाद के कब्जे से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। वह लूट डकैती हत्या के प्रयास के मुकदमों में वांछित चल रहा था मुकदमों में वांछित चल रहा था।