ग्रेटर नोएडा

नोएडा में दिनदहाड़े मुठभेड़, मनी एक्सचेंजर की हत्या के आरोपियों से भिड़ी यूपी पुलिस, दो गिरफ्तार

नोएडा पुलिस की दो अपराधियों से दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। थाना सेक्टर-24 में मनी एक्सचेंज कारोबारी की हत्या के मामले में फरार चल रहे दोनों शातिर बदमाशों को नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
PC: IANS

पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ दिन के समय हुई जिसमें दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आकाश और मुकुल के रूप में की है।

मनी एक्सचेंजर की हत्या के आरोपी हैं दोनों

जानकारी के अनुसार, 11 जून को नोएडा के सेक्टर-12 में मनी एक्सचेंज करने वाले एक व्यापारी को किराए पर मकान लेने के बहाने बुलाकर दोनों बदमाशों ने गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या के इस जघन्य कांड के बाद से नोएडा पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी थीं। पुलिस को दोनों की लोकेशन की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों के पैरों में लगी, जिससे दोनों वहीं गिर पड़े। मौके से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोएडा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पहले भी लूट, हत्या और धोखाधड़ी जैसे संगीन मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में भी सुराग मिल सके।

क्या है ये पूरी रंजिश

गौरतलब है कि 11 जून को मनी एक्सचेंजर व्यापारी के सिर में गोली मारकर दोनों बदमाश फरार हो गए थे। एक दिन पहले दोनों ने नोएडा के सेक्टर 12 में एक मकान किराए पर लिया था और बुधवार को इसकी सफाई कर रहे थे। इस दौरान दोनों ने व्यापारी को अपने घर बुलाया था। इस दौरान किसी बात को लेकर इनमें कहासुनी हो गई और उसके बाद दोनों बदमाश उसे गोली मारकर फरार हो गए थे। बदमाश मौके पर अपनी स्कूटी भी छोड़ गए थे।

Also Read
View All
दहेज के खिलाफ दो बहनों की चीख: ‘क्या देश की बेटियां ऐसे ही मरती रहेंगी? हमारी जान बचाइए’

दीपिका की आखिरी कॉल के बाद उठे सवाल, परिवार बोला- ‘पास का अस्पताल छोड़ दूर क्यों ले गए?’

Noida Dowry Case: नोएडा दहेज मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दहला दिल, तिल्ली फटी और हड्डी तक गहरे जख्म, प्रताड़ना से तंग आकर दीपिका ने दी थी जान

स्कॉर्पियो से नहीं भरा पेट, तो मांगी फॉर्च्यूनर! ग्रेटर नोएडा में शादी के 14 महीने बाद दीपिका ने छत से कूदकर दी जान

‘मैं अपनी मर्जी से जा रही हूं’, सुसाइड से पहले मोनिका ने बनाया 6 मिनट का वीडियो, फिर लगा लिया मौत को गले