ग्रेटर नोएडा

इनके यहां रखी थी दो करोड़ रुपये की Imported Beer, आबकारी विभाग ने 1375 पेटियां की बरामद

Highlights: -गोदाम सील, एक गिरफ्तार,दो की तलाश -सरकारी लाइसेन्स की आड़ में ठेकेदार चला रही थी अवैध बीयर का कारोबार -सरकारी लाइसेन्स निरस्त कराने की जा रही है कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2020, 2:11 PM IST
imgonline-com-ua-twotoone-euvcbbebxcfgz.jpg

ग्रेटर नोएडा। डिस्ट्रिक्ट एक्साइज डिपार्टमेंट ने कासना पुलिस के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित गोदाम पर छापा मारकर 1375 इंपोर्टेड बीयर की पेटियां बरामद की हैं। जिनका बाजार मूल्य करीब 2 करोड़ रुपये है। ये गोदाम सरकारी लाइसेन्स होल्डर ऊषा देवी का है। मौके पर मौजूद एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कासना थाने उषा देवी और अधिकृत बिक्रेता के खिलाफ आबकारी अधिनियम व आईपीसी की धाराओं मे एफआईआर दर्ज कर कर गोदाम को सील कर दिया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि अवैध इंपोर्टेड बीयर कि बिक्री कि एक सूचना पर डिस्ट्रिक्ट एक्साइज डिपार्टमेंट की एक टीम ने कासना स्थित सरकारी लाइसेन्स होल्डर उषा देवी पत्नी सुनील कुमार के गोदाम के- 412 साइट 5 कासना पर छापा मार 1375 इंपोर्टेड बीयर की पेटियां जब्त की हैं। ये पेटियां गोदाम परिसर का गहनता से निरीक्षण करने पर गोदाम की छत पर, गोदाम के पीछे की तरफ बने कमरे में एवं गोदाम के सामने की तरफ बने कमरे मे छिपा कर रखी ही थी।

अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि है इंपोर्टेड बीयर की पेटियां इसका ना तो कोई दस्तावेज था, ना ही किसी प्रकार का शुल्क जमा किया गया था। गोदाम में मौजूद अंकित शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया है और उषा देवी शर्मा और अधिकृत विक्रेता अमर के खिलाफ कासना थाने में उषा देवी और अधिकृत बिक्रेता अमन के खिलाफ आबकारी अधिनियम व आईपीसी की धाराओं मे एफआईआर दर्ज कर कर गोदाम को सील कर दिया गया है और उषा देवी को निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
30 Jul 2020, 2:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह