ग्रेटर नोएडा

VIDEO: देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के शिलान्यास से कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ विरोध, किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान

देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खिलाफ एक बार फिर किसान सड़क पर उतर आए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Feb 2019, 11:08 AM IST
Feature image

ग्रेटर नोएडा। जेवर में बनने वाले देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खिलाफ एक बार फिर किसान सड़क पर उतर आए हैं। किसानों ने 4 गुना जमीन का मुआवजा, 20 प्रतिशत भूखंड, 100 प्रतिशत आबादी का विस्थापन, जेवर दयानतपुर रोड पर प्लाट व परिवार के एक आदमी को सरकारी नौकरी जैसी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

किसानों का कहना है कि अगर ये मांगें पूरी नहीं हुई तो उनकी लड़ाई ऐसे ही चलती रहेगी। वहीं प्राशासन के अधिकारिओं का कहना है कि अभी हम किसानों से उनकी आपत्ति ले रहे हैं। उसके बाद हम उस पर फैसला लेगें और एक महीना का समय देंगे। शासन द्वारा इस हवाई अड्डा के लिए 1239 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जा रही है। वहीं 23 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने आ रहे हैं।

सैकड़ों की संख्या में पैदल और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर विरोध में निकले किसानों का कहना है कि इसी महीने प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट का शिलान्यास करने आ रहे हैं, लेकिन अब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होती हम यहां एयरपोर्ट नहीं बनने देंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह