पीडी उपाध्याय ने बताया कि मोबाइल एप पेटीएम की तर्ज पर काम करेगा। गूगल प्ले स्टोर से एनएमआरसी ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के बाद यात्री को अपना नाम, नंबर, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के विकल्प की जानकारी देनी होगी। रजिस्ट्रेशन करने के बाद जिस स्टेशन से जहां तक सफर करना होगा, उसे सलेक्ट करना होगा। उसके बाद एसबीआइ का पेमेंट गेटवे खुलेगा। इस पर भुगतान हो जाने के बाद क्यूआर कोड जनरेट होगा। जिसे दिखाने पर स्टेशन पर गेट खुल जाएगा। यात्रा की शुरुआत में क्यूआर कोड हरे रंग का और यात्रा पूरी होने पर लाल रंग का जनरेट होगा।