
वेस्ट यूपी आैर एनसीआर में सुबह छा गया अंधेरा, बारिश के साथ पड़े आेले, मौसम वैज्ञानिकों ने फिर दी ये बड़ी चेतावनी
मेरठ। वेस्ट यूपी-एनसीआर में मौसम में बदलाव आ गया है। गुरुवार की सुबह कर्इ जनपदों में सुबह के समय अंधेरा छा गया आैर तेज बारिश हुर्इ। मेरठ जनपद में कर्इ जगह आेले भी पड़े। मौसम वैज्ञानिकों ने फिर से मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि सघन पश्चिमी विक्षोभ मध्य विक्षोभ वायुमंडल में बना हुआ है। इसके कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। घने कोहरे के बाद आसमान में बादल छाएंगे आैर तेज हवाआें के साथ बारिश आैर आेले पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सात व आठ फरवरी को वेस्ट यूपी आैर एनसीआर में यही स्थिति रहेगी।
अगले 48 घंटे के लिए ये चेतावनी
सरदार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि वेस्ट यूपी-एनसीआर में मौसम में सात व आठ फरवरी को तेज बारिश आैर आेलावृष्टि हो सकती है, क्याेंकि नया पश्चिम विक्षोभ बन रहा है। इसकी वजह से इन इलाकों में सात फरवरी की सुबह से लेकर आठ फरवरी तक मौसम में जबरदस्त बदलाव देखा रहा है। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कर्इ जिलों में तेज हवाआें के साथ बारिश होगी आैर कहीं-कहीं आेले पड़ेंगे। इसलिए लोग खासतौर से सात आैर आठ फरवरी में ख्याल रखें आैर एेतिहात बरतें।
एक दिन पहले बदलता रहा मौसम
पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार को मौसम अजब-गजब रहा। छिंटपुट बारिश होने के बावजूद सर्दी में मेरठ के दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुर्इ। हालांकि दिनभर बादल छाए रहे। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री आैर रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुर्इ। डा. शाही का कहना है कि मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है, इसलिए सात व आठ फरवरी को तेेज बारिश आैर आेलावृष्टि हो सकती है।
Updated on:
07 Feb 2019 08:53 am
Published on:
07 Feb 2019 08:53 am
