ग्रेटर नोएडा

संपत्ति विवाद में घर में घुस कर मारी गोली में पिता घायल, बेटे पर आरोप

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में मोहल्ला मंगरोली रोड स्थित 62 वर्षीय श्याम सिंह को शाम 6:30 बजे दो बदमाशों ने घर में घुस कर गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गए।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2021, 5:35 PM IST
jewar_ps.jpg

ग्रेटर नोएडा. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में प्रॉपर्टी को लेकर एक व्यक्ति के घर में घुस कर उसे गोली मार दी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल है। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरानी की बात यह है घायल व्यक्ति के बेटे के ऊपर ही गोली चलवाने के आरोप लगे हैं। रविवार को जेवर थाना क्षेत्र में मोहल्ला मंगरोली रोड स्थित 62 वर्षीय श्याम सिंह को शाम 6:30 बजे दो बदमाशों ने घर में घुस कर गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। गोली चलने की आवाज से स्थानीय लोगों और घर के सदस्यों में अफरा तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरन्त पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जिसपर तमाम पुलिस आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुँचे और घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जिधर उनका उपचार जारी है।

हालांकि जब पुलिस ने घर के सदस्यों से इस घटना को लेकर पूछताछ की तो पता चला कि, पिता -पुत्र में जमीन को लेकर एक विवाद था, जिसमें पुत्र पर आरोप लगे हैं कि उसने ही अपने पिता पर गोलियां चलवाई।

इसके बाद पुलिस ने घायल व्यक्ति के बेटे और उसके एक साथी पर मुकदम्मा दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच में जुट गई है। वहीं पुलिस द्वारा दो टीमें गठित की गई हैं जो आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी गहनता से जांच में जुटी है।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि मोहल्ला मंगरोली निवासी श्याम सिंह को बदमाशों द्वारा दो गोली मारी गई है। तत्काल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई उनको कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें घर के सदस्यों द्वारा पता चला कि उनके सगे बेटे हिम्मत सिंह और उनके साथी द्वारा ये गोली चलाई गई है। पूछताछ में पता चला कि प्रॉपर्टी को लेकर पिता पुत्र में विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उनके पुत्र ने इस घटना को अंजाम दिया। मुकदम्मा दर्ज कर दिया गया है और अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी