ग्रेटर नोएडा

भाजपा नेता की अपहरण के बाद कर दी थी हत्‍या, पुलिस ने कुख्‍यात को पकड़कर किया चौंकाने वाला खुलासा- देखें वीडियो

भाजपा के कार्यकर्ता धर्मेंद्र की ग्रेटर नोएडा में कर दी गई थी हत्‍या
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2019, 12:21 PM IST
Greater Noida
भाजपा नेता की अपहरण के बाद कर दी थी हत्‍या, पुलिस ने कुख्‍यात को पकड़कर किया चौंकाने वाला खुलासा- देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का खुलासा करते हुए यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्‍जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार भी बरामद हुई है।

मामूली विवाद से हुई शुरुआत

एसटीफ ने सुनपुरा निवासी विवेक और ज्ञानेंद्र को थाना दादरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट के डीएसपी राजकुमार मिश्रा के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला है कि इस जघन्य हत्याकांड की शुरुआत विवेक और धर्मी के बीच मामूली विवाद से हुई थी। दोनों के बीच गाड़ी को साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें कुख्यात रणदीप भाटी ने धर्मी के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की। धर्मी के ना मानने पर रणदीप ने इसे अपने वर्चस्व को चुनौती माना। उसने अपने गैंग के सहयोगियों भूपेन्द्र मोमंनाथल, बबली नागर, निंदर, रोपी और अन्य 8-10 सहयोगियों को धर्मी के घर भेजकर धावा बोल दिया। इसके बाद उसने अपहरण करके उसकी हत्या करवा दी। यूपी एसटीफ ने आरोपियों के कब्‍जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और हथियार भी बरामद किए हैं।

बादलपुर कोतवाली का हिस्‍ट्रीशीटर है धर्मेंद्र

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता धर्मेन्द्र उर्फ धर्मी बादलपुर कोतवाली पुलिस का हिस्ट्रीशीटर था। वारदात वाले दिन वह अपने घर पर था। दो गाड़ियों में सवार होकर एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने 4 जनवरी की रात पहले धर्मी के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की। उसके बाद वे धर्मी को उसके घर से उठाकर ले गए और लगभग एक किलोमीटर दूर ले जाकर उसकी हत्‍या कर दी। हत्या के बाद बदमाश अपना वर्चस्व दिखाने के लिए धर्मेंद्र को दादरी कोतवाली क्षेत्र के ही रूपबास गांव की सड़क पर फेंककर फरार हो गए। बदमाशों द्वारा धर्मेंद्र को घर से उठाकर ले जाने की शिकायत दादरी कोतवाली पुलिस को दी गई थी। जब तक पुलिस कार्रवाई करती बदमाश उसे गोली मारकर फरार हो गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह