ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: नए साल के पहले दिन बदमाशों ने दी पुलिस को चुनौती, कार सवार बदमाशों ने पीआरवी पर की फायरिंग

Highlights बदमाशों के हमले में बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी Surajpur के देवला गांव के पास हुई वारदात तिलपता गांव के पास से कॉल अटेंड करके लौट रही थी पुलिस
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2020, 1:05 PM IST
vlcsnap-2020-01-02-12h33m31s458.png

ग्रेटर नोएडा। शहर में नए साल के पहले दिन बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सूरजपुर (Surajpur) में बुधवार की रात को कार सवार बदमाशों ने डायल 112 (Dial 112) पीआरवी (PRV) पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इसमें किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। हालांकि, गोली से पीआरवी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसका शीशा टूट गया। घटना के बाद कार सवार बदमाश भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए।

चाय पीने के लिए रोकी थी गाड़ी

कार सवार बदमाशों व्दारा चलाई गोली गाड़ी के दरवाजे में लगी है। गनीमत रही कि गोली किसी शख्‍स को नहीं लगी। वारदात में गाड़ी में बैठे सिपाही भी बाल-बाल बच गए। एसपी ग्रेटर नोएडा (SP Greater Noida) रणविजय सिंह का कहना है कि पुलिस सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गांव के पास से कॉल अटेंड करके लौट रही थी। जैसे ही पुलिस देवला गांव के पास पहुंची तो चाय पीने के लिए गाड़ी को रोका। इसी बीच पास में खड़े कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

कार लेकर भाग गए बदमाश

फायरिंग होते ही पुलिसकर्मियों में हड़बड़ी मच गई। पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश कार लेकर भाग गए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि कार सवार लोगों ने शराब पी रखी होगी। गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का पता चल पाएगा।

Updated on:
2 Jan 2020, 1:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट