एसपी ग्रेटर नोएडा रणविजय सिंह का कहना है कि एसटीएफ़ की नोएडा यूनिट को सूचना मिली थी कि एक लाख का इनामी मनोज नगला अपने घर पर आया हुआ है। एसटीएफ की टीम ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन मनोज भाग गया। एसटीएफ की सूचना पर जिले की पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच थाना सूरजपुर पुलिस और एसटीएफ की टीम जब वाहनों की जांच कर रही थी, तो एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक आया। पुलिस ने जब में उसे रोकने का प्रयास तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में एसटीएफ के कांस्टेबल को भी गोली लगी है। जवाबी कार्रवाई में मनोज भी पैर में गोली लगने घायल हो गया।